Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 20 September 2026 || 04:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप,चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है
          Headline

          तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप,चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 13, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण में भारी अनियमितताएं हो रही हैं,शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है

          Patna News:  महागठबंधन के प्रमुख नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। पटना में रविवार को प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण में भारी अनियमितताएं हो रही हैं और उनकी पार्टी की शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

          तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है और बिहार में निष्पक्ष चुनाव कराने में असफल साबित हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि खुद महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं का अब तक वोटर लिस्ट में पुनरीक्षण नहीं हुआ है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत बताया।

          उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा दिए जा रहे आंकड़ों को भी खारिज किया। आयोग के मुताबिक 70 प्रतिशत से अधिक फॉर्म जमा हो चुके हैं, लेकिन तेजस्वी ने कहा कि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कई स्थानों पर फॉर्म खुले में पड़े हुए हैं और फार्म वितरण में भारी लापरवाही सामने आ रही है।

          तेजस्वी यादव ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि बिहार में फ्लाईओवर और सार्वजनिक स्थानों पर वोटर लिस्ट के फॉर्म बिखरे हुए हैं। उन्होंने एक अखबार की कटिंग भी साझा की जिसमें लिखा गया है कि देवघर में एक जलेबी विक्रेता के पास वोटर लिस्ट का फॉर्म पहुंच गया। उन्होंने यह भी कहा कि पटना के गांधी मैदान में फॉर्म फेंके जाने की घटनाएं सामने आई हैं।

          तेजस्वी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना का भी आरोप लगाया और कहा कि आयोग को पारदर्शिता के साथ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता आर-पार की लड़ाई लड़ेगी और लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देगी।

          Bihar Election 2025 dispute Mahagathbandhan election preparation Tejashwi Yadav Election Commission Voter list form disturbance Voter list scam Bihar तेजस्वी यादव चुनाव आयोग बिहार चुनाव 2025 विवाद महागठबंधन चुनाव तैयारी वोटर लिस्ट घोटाला बिहार वोटर लिस्ट फॉर्म गड़बड़ी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          September 19, 2026

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          September 19, 2026

          बिहार के शिक्षण संस्थानों को 461 करोड़ की वित्तीय मदद,अनुदानित-वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के कर्मचारियों को राहत

          September 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          पलामू में जैप-8 के सूबेदार की गो/ली लगने से मौत, जांच शुरू,सर्विस राइफल से चली गोली

          बिहार के शिक्षण संस्थानों को 461 करोड़ की वित्तीय मदद,अनुदानित-वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के कर्मचारियों को राहत

          भागलपुर में बाढ़ से 1,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान, 9.5 लाख आबादी प्रभावित, गांवों में राहत का इंतजार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.