Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 20:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के सीएम फेस,महागठबंधन समन्वय समिति की बैठक में बनी सहमति
          Headline

          तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के सीएम फेस,महागठबंधन समन्वय समिति की बैठक में बनी सहमति

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 12, 2025Updated:July 12, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  राजधानी पटना में शनिवार को महागठबंधन समन्वय समिति की बैठक में तेजस्वी यादव के चेहरे पर विधानसभा (विस) चुनाव लड़ने पर सहमति बनी। बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित आवास पर आज दोपहर बाद हुई महागठबंधन समन्वय समिति की बैठक करीब चार घंटे तक चली। इस बैठक में सभी पार्टियों ने तेजस्वी यादव के चेहरे पर ही चुनाव लड़ने पर सहमति जतायी। राजद की ओर से बैठक होने के बाद कहा गया कि तेजस्वी यादव के चेहरे पर गठबंधन में कोई संशय नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा मानने पर सभी (घटक दल) संतुष्ट हैं।

          राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि नीतीश सरकार के पास कोई विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन में जिसको जो सीट मिल जाए, वही सीट ले लेगा। मगर महागठबंधन में आंतरिक लोकतंत्र है। सभी को सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी।

          इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता आईएनडीआई गठबंधन की बैठक में पहले समन्वय समिति की मीटिंग हुई, इसके बाद सभी उपसमितियों की बैठक हुई। करीब 4 घंटे तक चली इन बैठकों में गठबंधन के नेताओं ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गहनता से चर्चा की। उप समिति ने समन्वय समिति के सदस्यों को अपनी रिपोर्ट पेश की। बैठक में यह तय किया गया कि चुनाव आयोग के मतदाता गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर महागठबंधन गांव-गांव जाएगा।

          राजद सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के मसले पर हम एकजुट हैं। सरकार में बैठे लोग अपनी सीट शेयरिंग की चिंता करें। महागठबंधन में सीट और चेहरा को लेकर कोई संशय नहीं है। उन्होंने बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ने का दावा करते हुए नीतीश सरकार पर सवाल भी उठाए।

          मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रवक्ता देव ज्योति ने वादा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो 60 दिनों के भीतर कानून व्यवस्था सुधर जाएगी। कांग्रेस नेता अभय दुबे ने भी कहा कि महागठबंधन में सीटों को लेकर कोई द्वंद नहीं है। सभी पार्टियां एकजुट हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Mahagathbandhan Coordination Committee Meeting Patna RJD alliance assembly strategy Tejashwi Yadav Assembly Election 2025 Tejashwi Yadav CM face in Bihar elections Tejashwi Yadav leader of opposition election strategy तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष चुनाव रणनीति तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव 2025 बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव सीएम चेहरा महागठबंधन समन्वय समिति बैठक पटना राजद गठबंधन विधानसभा रणनीति
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोयले की तलाश में मौत का सामना, रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 की मौत

          June 13, 2026

          झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे, एंबुलेंस नहीं मिली तो ट्रैक्टर पर ले गए मरीज की हुई मौत

          June 13, 2026

          बिहार को विकास की नई उड़ान, 12 आधुनिक टाउनशिप पर सरकार का फोकस – सम्राट चौधरी

          June 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोयले की तलाश में मौत का सामना, रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 की मौत

          झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे, एंबुलेंस नहीं मिली तो ट्रैक्टर पर ले गए मरीज की हुई मौत

          बिहार को विकास की नई उड़ान, 12 आधुनिक टाउनशिप पर सरकार का फोकस – सम्राट चौधरी

          लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन संग कल्पना सोरेन पहुँची मां दिउड़ी मंदिर , झारखंड की खुशहाली की मांगी दुआ

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.