Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 21:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राज्य के विधि मंत्री कार्तिकेय सिंह पर फैसला तेजस्वी यादव को लेना है- नीतिश कुमार
          Headline

          राज्य के विधि मंत्री कार्तिकेय सिंह पर फैसला तेजस्वी यादव को लेना है- नीतिश कुमार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 18, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना। विधि मंत्री कार्तिकेय कुमार पर लगे अपहरण के आरोप और उनके खिलाफ जारी किये गये वारंट को लेकर लगातार कार्तिक कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस मामले को लेकर दो दिनों से बिहार की राजनीति गर्म है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार राज्य के विधि मंत्री कार्तिकेय सिंह पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है। उन्होंने मीडिया के सवालो के जवाब में कहा कि मंत्री कार्तिकेय सिंह के मुद्दे पर हम कोई फैसला नहीं लेंगे। इसके लिए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को फैसला लेना है। वे आज राज्य के उर्जा मंत्री विजेंद्र यादव के सेहत का हाल जानने आईजीआईएमएस पहुंचे थे।

          मालूम हो कि महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विधि मंत्री कार्तिकेय सिंह चर्चा में आए थे। भाजपा ने आरोप लगाया कि विधि मंत्री पर अपहरण का मामला लंबित है और उन्हें 16 अगस्त 2022 को न्यायालय में उपस्थित होना था, लेकिन न्यायालय जाने के बजाय उन्हें उसी दिन मंत्री के रूप में शपथ दिलाया गया। भाजपा ने कार्तिकेय सिंह से इस्तीफा भी लेने की मांग मुख्यमंत्री से की है।

          जब तक कोर्ट से इस मामले में कोई फैसला नहीं हो जाता है तब तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी- तेजस्वी

          वहीं इसपर पहली बार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। विपक्ष के पास अब कोई काम नहीं रह गया है, सिवाए आरोप लगाने को। उन्होंने कहा कि कल ही कार्तिकेय सिंह के वकीलों ने साफ कर दिया था कि जो भी आरोप है, उसमें पहले ही कोर्ट ने पुलिस को किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी कार्तिक सिंह को मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि ये जांच का विषय है और हम कोर्ट के आदेश को मानेंगे। उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है इसपर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है। जब तक कोर्ट से इस मामले में कोई फैसला नहीं हो जाता है तब तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। अगर कोर्ट कुछ निर्देश देती है तो उसके बाद विचार किया जा सकता है कि आगे क्या किया जा सकता है।

          भाजपा पर हमला करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष का काम ही क्या है। वे लगातार हमें डिफेम करने की कोशिश कर रहे हैं। 15 अगस्त को हमनें बेरोज़गारी मिटाने के लिए बड़ा ऐलान किया था। हमनें 20 लाख रोज़गार देने की बात कही और भाजपा इनसिक्योर हो गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमनें जनता के हित में जो इतना बड़ा ऐलान किया, उस पर भाजपा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन हमें डिफेम करने के लिए विपक्ष हर संभव कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हम इन आरोपों से डरने वाले नहीं है।

          वारंट जारी होने के बावजूद कार्तिकेय कुमार को कैबिनेट में जगह कैसे दी गई के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार को बदनाम करने के लिए साज़िश रची जा रही है। उल्लेखनीय है कि कानून मंत्री कार्तिक कुमार सिंह के खिलाफ अपहरण मामले में कोर्ट के तरफ से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अब इस पर लगातार सियासत हो रही है। भाजपा और भाकपा माले ने विधि मंत्री को उनके पद से हटाने की मांग मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से की है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अपहरण कार्तिकेय सिंह कोर्ट तेजस्वी नीतिश कुमार पटना न्यूज विधिमंत्री
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.