Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 20 April 2026 || 23:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मतदाता सूची में अपना नाम भी नहीं पढ़ पा रहे हैं तेजस्वी यादव, आरोप झूठे – सम्राट चौधरी
          Headline

          मतदाता सूची में अपना नाम भी नहीं पढ़ पा रहे हैं तेजस्वी यादव, आरोप झूठे – सम्राट चौधरी

          today post liveBy today post liveAugust 2, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:-  बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर मतदाता सूची से नाम काटे जाने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें झूठा और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जनता को जानबूझकर गुमराह कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 के तहत 1 अगस्त को जो ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई है, उसमें तेजस्वी प्रसाद यादव का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज है। विधानसभा क्षेत्र 181 – दीघा (सामान्य), मतदान केंद्र 204 – बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन, क्रमांक संख्या 416 पर उनकी फोटो समेत पूरा विवरण मौजूद है।

          उन्होंने कहा कि तेजस्वी का यह दावा कि उनका नाम हटा दिया गया है, सरासर झूठ और तथ्यहीन है। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ लोगों को भ्रमित करने की कोशिश है, बल्कि एक संवैधानिक संस्था जैसे चुनाव आयोग की साख को भी चोट पहुंचाने वाला बयान है।

          सम्राट चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम ठीक से पढ़ और खोज भी नहीं सकता, तो उसकी राजनीतिक योग्यता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, “तेजस्वी जी, आपका नाम ससम्मान क्रमांक 416 पर आपके पिताजी के साथ दर्ज है। अब कृपया भ्रम और फर्जीवाड़े की दुकानदारी बंद करें।”

          उप-मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करें और जनता के बीच तथ्यों पर आधारित संवाद करें। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर पूरा विश्वास जताया।

          इस खबर को भी पढ़ें : नेपाल से गांजा ला रहे तस्कर को 183.97 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दबोचा

          इस खबर को भी पढ़ें : तेजस्वी के मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप का चुनाव आयोग ने किया खंडन

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar election dispute comment on Election Commission Samrat Chaudhary's statement Tejashwi Yadav voter list Tejashwi's name in voter list
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामभद्राचार्य जी ने पुनौरा धाम में बताए राम-सीता के सोलह दिव्य गुण, कहा-“सीताराम एक ही हैं”

          April 20, 2026

          नालंदा में बार बालाओं के नाच के दौरान गोली लगने से युवक की मौत, आज आनी थी तिलक

          April 20, 2026

          ननद की शादी से पहले मातम, सनकी पति ने पत्नी को ईंट-पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट

          April 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रामभद्राचार्य जी ने पुनौरा धाम में बताए राम-सीता के सोलह दिव्य गुण, कहा-“सीताराम एक ही हैं”

          गुमला से लापता बच्ची केस में हाई कोर्ट सख्त, दो हफ्ते का अल्टीमेटम,7 साल बाद भी सुराग नहीं, अब CBI जांच की चेतावनी

          नालंदा में बार बालाओं के नाच के दौरान गोली लगने से युवक की मौत, आज आनी थी तिलक

          ननद की शादी से पहले मातम, सनकी पति ने पत्नी को ईंट-पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट

          जदयू विधायक दल की बैठक में नही हो सका नेता का चयन टला, फैसला अब नीतीश कुमार पर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.