भागलपुर। रसलपुर थाना क्षेत्र के मसदाहा गांव निवासी एक किशोर पंकज कुमार(12) की मौत तालाब में डूबने से हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। घटना रविवार की है। वहीं मृतक के परिजनो में कोहराम है।
जानकारी अनुसार गांव निवासी प्रदीप मंडल का पुत्र पंकज सुबह घर से निकलकर दरवाजे के पास खेल रहा था। घर के पास पानी से लबालब भरे तालाब में वह कैसे गिरा इसका पता नहीं चला है। काफी देर तक किशोर की तलाश होती रही है। बाद में उसका शव तालाब में तैरता मिला। शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मृतक किशोर पांच भाई-बहनो में सबसे बड़ा था।


