Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 04:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रतिनियुक्त रद्द करने की मांग को लेकर पांच माह की बच्ची के साथ डीईओ ऑफिस के समक्ष अनशन पर बैठी शिक्षिका
          Headline

          प्रतिनियुक्त रद्द करने की मांग को लेकर पांच माह की बच्ची के साथ डीईओ ऑफिस के समक्ष अनशन पर बैठी शिक्षिका

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 9, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          कोडरमा। प्रतिनियुक्ति के विरोध में हाई स्कूल की एक शिक्षिका सोमवार को एक बजे दिन से अपनी पांच माह की बच्ची के साथ  डीईओ कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठ गयी।  जानकारी अनुसार जयनगर थाना अंतर्गत आरके प्लस टू उच्च विद्यालय लदबेदवा जयनगर में प्रतिनियुक्त शिक्षिका बेबी सिंघा महापात्रा दूध मुहीं बच्ची के साथ जब अचानक जमीन पर बैठ गयी तो लोगों की भीड़ जुटी। मीडिया के लोग भी वहां पहुंचे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

          शिक्षिका का कहना है कि वह अपने मूल विद्यालय यूपीजी प्लस टू उच्च विद्यालय ढाब जाना चाहती है। इस आलोक में उन्होंने उपायुक्त आदित्य रंजन से मिलकर आवेदन भी दिया। उपायुक्त ने गत 21 दिसम्बर को ही आदेश संख्या 6753 बी के जरिये डीईओ को प्रतिनियोजन समाप्त करने को कहा। परंतु अभी तक यह नहीं हो पाया और जब भी शिक्षिका डीईओ ऑफिस जाती हैं तो उन्हें गोल मटोल जवाब दिया जाता है कि कार्रवाई प्रक्रिया में है। थक हार कर सोमवार दोपहर एक बजे डीसी ऑफिस तथा डीईओ ऑफिस को जानकारी देते हुए अनशन पर बैठ गयी।

          जानकारी के अनुसार शिक्षिका पहले यूपीजी प्लस टू उच्च विद्यालय ढाब में पढ़ाती थी पर वहां के प्रधानाध्यापक के साथ अनबन हुआ था। आरोप है कि इनके साथ प्रधानाध्यापक का आचरण अच्छा नहीं था। इस कारण इन्होंने शिकायत की और उसी आधार पर प्रधानाध्यापक और शिक्षिका को अलग-अलग जगह पर प्रतिनियोजित कर दिया गया। शिक्षिका का कहना है कि मुझे प्रताड़ना के बाद तबादला के रूप में दंड दिया गया।

          शिक्षिका ने बताया कि उसकी महज पांच महीने की बच्ची है और प्रतिनियोजित स्कूल की दूरी आना जाना मिलाकर 50 किमी है। अब प्रधानाध्यापक को वहां से हटा दिया गया है तो फिर मुझे मूल विद्यालय में फिर से भेज दिया जाए। इधर इस आलोक में जब डीईओ अलका जायसवाल से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि पूर्व में शिक्षिका आरोप लगाकर विद्यालय से हटी और फिर वहीं जाना चाहती हैं। कोई भी काम प्रक्रिया से होता है, इनका काम भी प्रक्रिया में है। डीईओ के आश्वासन के बाद  देर शाम  शिक्षिका ने अपना अनशन स्थगित  कर दिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अनशन कोडरमा न्यूज डीईओ प्रतिनियाेजन रद्द शिक्षिका
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.