Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 07:20
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बहन की सौतन बनने के चक्कर में हुई तनिष्क सेल्स गर्ल नेहा की हत्या
          Headline

          बहन की सौतन बनने के चक्कर में हुई तनिष्क सेल्स गर्ल नेहा की हत्या

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 4, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय।  तनिष्क शोरूम के सेल्सगर्ल नेहा की हत्या मामले  का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रिश्तेदारों के बीच उलझे प्रेम संबंध और ब्लैक मेलिंग के चक्कर में नेहा की जान चली गई। इस मामले में पुलिस ने नेहा की चचेरी बहन निशा तथा निशा के देवर कुंदन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल एक आरोपी की तलाश जारी है। यह जानकारी एसपी योगेन्द्र कुमार ने सोमवार को दी।

          एसपी ने बताया कि नेहा का संबंध अपने चचेरे बहनोई नयागांव थाना क्षेत्र के महमदपुर गौतम निवासी सोनू से था, बहनोई भी दोनों को साथ रखने के लिए तैयार था। पति से अलग रह रही सेल्स गर्ल नेहा अपनी बहन निशा के साथ सौतन के रूप में रहना चाहती थी, जो निशा को बर्दाश्त नहीं था। नेहा की छोटी बहन का प्रेम संबंध निशा के देवर कुंदन के साथ चल रहा था। लेकिन अपनी छोटी बहन के प्रेम संबंध का विरोध कर रही थी। नेहा को उसकी बहन एवं प्रेमी कुंदन के प्रेम संबंध के आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो हाथ लग गए थे, इसके सहारे वह कुंदन पर अपनी छोटी बहन से शादी करने का दबाव बना रही थी।

          शादी नहीं करने पर वह सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही थी। इसको लेकर नेहा ने कुछ लोगों से कुंदन की पिटाई भी कराई थी। इधर निशा अपने बहन सेल्सगर्ल नेहा को किसी भी तरह अपने सौतन के रूप में नहीं देखना चाह रही थी, जिसके कारण निशा ने कुंदन के साथ सब कुछ तय करके नेहा की हत्या का प्लान तैयार कर दिया। 11 जून की रात करीब दस बजे नेहा जब तनिष्क शोरूम से ड्यूटी कर स्कूटी द्वारा अपने घर आनंदपुर लौट रही थी, इसी दौरान घर से कुछ दूर पहले बाइक पर सवार कुंदन एवं कर्ज में डूबे उसके एक साथी अपराधी ने नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेस वार्ता में सदर डीएसपी अमित कुमार एवं लोहिया नगर थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

          एसपी ने बताया कि हत्या के बाद नेहा की मां रिंकू देवी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम लगातार जांच कर रही थी। नेहा के मोबाइल से मिले चैटिंग के आधार पर शहर के कई हाईप्रोफाइल लोगों से पुलिस की टीम ने पूछताछ किया था। जांच के दौरान 23 मई को नेहा का प्रेमी बहनोई सोनू कुमार शराब के नशे में नयागांव थाना पहुंच गया। जहां की पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा हत्या का कारण पति को छोड़कर बहन की सौतन बनने का नशा, प्रेम संबंध और ब्लैकमेलिंग का उलझा जाल निकला।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          तनिष्क बेगुसराय न्यूज सेल्सगर्ल सौतन हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.