Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 4 May 2026 || 04:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चारा घोटाला में लालू प्रसाद को जेल पहुंचाने और सजा दिलाने वाले थे सुशील मोदी: सम्राट चाैधरी
          Headline

          चारा घोटाला में लालू प्रसाद को जेल पहुंचाने और सजा दिलाने वाले थे सुशील मोदी: सम्राट चाैधरी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 5, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद और उनके जैसे बड़े घोटालेबाजों को कानून के शिकंजे में लाकर जेल भेजने का काम किया। चारा घोटाला हो, महागठबंधन सरकार के समय का मॉल-मिट्टी घोटाला हो या रेलवे की नौकरी के बदले गरीबों की जमीन लेने का घोटाला हो, सुशील मोदी ने लालू परिवार के हर भ्रष्टाचार को पुख्ता सबूत के साथ उजागर किया। वे एक तरफ भ्रष्टाचार और घोटालों पर हमला करते रहे तो दूसरी तरफ बिहार में एनडीए सरकार और विकास की राजनीति के बड़े शिल्पकार भी थे।

          सुशील कुमार मोदी शोध संस्थान के तत्वावधान में राजधानी के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित जयंती समारोह में सम्राट चौधरी ने कहा कि सुशील मोदी 13 वर्षों तक बिहार की एनडीए सरकार के वित्त मंत्री रहे। इस नाते उन्होंने वित्तीय अनुशासन लाने और बिहार को बीमारू राज्य की कतार से उठाकर सबसे तेज विकसित होने वाला प्रदेश बनाने में बड़ी भूमिका निभायी। चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और तेज विकास दर हासिल करने में सुशील मोदी ने हमेशा नीतीश कुमार का साथ दिया। वे अपनी इन्ही क्षमताओं की वजह से मुख्यमंत्री के निकट थे।

          उन्होंने कहा कि भाजपा-जदयू की गठबंधन सरकार को टिकाऊ और परिणामदायक बनाने में सुशील मोदी ने समन्वय का जो राजनीतिक कौशल दिखाया, वह हम सबके लिए प्रेरणादायक है।चौधरी ने कहा कि 1990 में जब वह पहली विधायक बने तब सामाजिक न्याय और दलितों-पिछड़ों के सम्मान के लिए संघर्ष का महत्वपूर्ण दौर था। ऐसे समय में सुशील मोदी ने भाजपा को सामाजिक न्याय के साथ मजबूती से खड़ा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

          उन्होंने कहा कि संविधान, अम्बेडकर, आरक्षण, जातीय जनगणना, संसदीय परम्परा, बजट, जीएसटी और वित्तीय प्रबंधन पर पार्टी का पक्ष सर्वाधिक प्रभावशाली ढंग से रखने में सुशील मोदी की प्रतिभा का लोहा माना जाता था। चौधरी ने कहा कि बिहार में किसी बड़ी घटना-दुर्घटना के बाद सबसे पहले वहां पहुंचने की तत्परता उन्होंने कर्पूरी ठाकुर (अब भारत रत्न) से सीखी थी और इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते थे।

          चौधरी ने कहा कि यह सुशील मोदी की अद्भुत प्रतिभा और लोकप्रियता का प्रमाण है कि वे बिहार विधानमंडल और संसद यानी विधायिका के सभी चार सदनों के सदस्य रह चुके थे। उप मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता रहने और जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद सुशील मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेरणा से चुनावी राजनीति में आये थे। उनका जीवन और संघर्ष नई पीढी को सदा सकारात्मक राजनीति का मार्ग दिखाता रहेगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Deputy Chief Minister Samrat Choudhary Lalu Prasad Srikrishna Memorial Hall Sushil Kumar Modi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हजारीबाग बैंक लूट का पुलिस ने किया खुलासा: वाराणसी से गिरोह सरगना समेत 3 गिरफ्तार,करीब एक किलो सोना, 20 लाख रुपये नकद, एक कार और कई मोबाइल फोन बरामद

          May 3, 2026

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          May 3, 2026

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          May 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          हजारीबाग बैंक लूट का पुलिस ने किया खुलासा: वाराणसी से गिरोह सरगना समेत 3 गिरफ्तार,करीब एक किलो सोना, 20 लाख रुपये नकद, एक कार और कई मोबाइल फोन बरामद

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.