गिरिडीह।
मोगिया टीएमटी सरिया बनाने वाली स्टील कंपनी का सुपरवाइजर मजदूरों का लगभग ₹7 लाख 76 हजार लेकर फरार हो गया। इस मामले में फैक्ट्री के फोरमैन महेंद्र सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार मोगिया स्टील फैक्ट्री में कार्यरत सुपरवाइजर गोपाल सिंह भवालिया को फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज अशोक कुमार द्वारा मजदूरों के मजदूरी भुगतान को लेकर पैसे उपलब्ध कराए गए थे। जिसे लेकर कंपनी के सुपरवाइजर गोपाल सिंह 26 अक्टूबर की शाम गिरिडीह से फरार हो गया। मामले में मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने कहा कि सुपरवाइजर के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
थाने में सुपरवाइजर के विरुद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी

