Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 19 November 2026 || 06:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे पश्चिमी सिंहभूम के 10 खिलाड़ी
          Headline

          राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे पश्चिमी सिंहभूम के 10 खिलाड़ी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 30, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chaibasa News: जिले के युवा खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खेल जगत में एक नई उपलब्धि हासिल की है। पश्चिमी सिंहभूम के 10 एथलीटों का चयन 20वीं राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता (एनआईडीजेएएम-2026) के लिए किया गया है। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

          एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक तेलंगाना के सदाशिवपेट में होगी। इसमें पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ी अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। चयनित खिलाड़ी 10 नवंबर को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे।

          जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन

          खिलाड़ियों का चयन अप्रैल 2026 में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता और अस्मिता लीग में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में बालक और बालिका दोनों वर्गों के प्रतिभागी शामिल हैं।

          अंडर-14 बालिका वर्ग में दिया परी देवगम का चयन ट्रायथलॉन ए, संध्या महतो का ट्रायथलॉन बी और रोशनी मुंडुइया का ट्रायथलॉन सी स्पर्धा के लिए हुआ है। वहीं बालक वर्ग में विकास गागराई ट्रायथलॉन सी में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

          अंडर-16 बालिका वर्ग में गुरुवारी बांकिरा 60 मीटर दौड़, हीरामुनी गागराई लंबी कूद और दिव्या ज्योति तियु 600 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। इसी तरह बालक वर्ग में रामानंद नायक और महेश्वर सुंबरुई 60 मीटर दौड़ में भाग लेंगे, जबकि नेल्सन सोय पेंटाथलॉन स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

          सीमित संसाधनों में खिलाड़ियों ने हासिल की उपलब्धि

          पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक सह एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार नायक ने 10 खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सीमित खेल संसाधनों के बावजूद जिले के खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा से लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यह खिलाड़ियों की लगन के साथ-साथ प्रशिक्षकों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है।

          उन्होंने जिला प्रशासन से जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार करने, आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराने और खिलाड़ियों को जरूरी खेल सामग्री एवं आर्थिक सहयोग देने की मांग की। उनका कहना है कि जिले में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। बेहतर सुविधाएं मिलने पर यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।

          खिलाड़ियों को मिली बधाई, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

          खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एसोसिएशन की मुख्य संरक्षक एवं सांसद जोबा माझी, संरक्षक जगत माझी और मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी मार्कस हेंब्रम, उपाध्यक्ष नीरज संदवार और बलराज हिंदवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी।

          कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग, अर्जुन महाकुड़ और विजय वानरा समेत अन्य सदस्यों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। अब जिले के खेल प्रेमियों की नजरें इन युवा एथलीटों के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

          Jharkhand Sports News National Athletics Championship 2026 NIDJAM 2026 Telangana Athletics Competition चक्रधरपुर के खिलाड़ी झारखंड के एथलीट तेलंगाना एथलेटिक्स प्रतियोगिता West Singhbhum Athletes पश्चिमी सिंहभूम के 10 खिलाड़ी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ की सबसे बड़ी लूट! सेनको गोल्ड शोरूम में घुसे 8 हथियारबंद अपराधी, 20 मिनट में समेट ले गए सोना-हीरा

          November 18, 2026

          हाईवे निर्माण साइट पर चलने वाली थीं गोलियां! राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

          November 18, 2026

          फलों की पेटियों में छिपाकर शराब की तस्करी! यात्री बस से बिहार भेजी जा रही 30 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

          November 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ की सबसे बड़ी लूट! सेनको गोल्ड शोरूम में घुसे 8 हथियारबंद अपराधी, 20 मिनट में समेट ले गए सोना-हीरा

          हाईवे निर्माण साइट पर चलने वाली थीं गोलियां! राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

          फलों की पेटियों में छिपाकर शराब की तस्करी! यात्री बस से बिहार भेजी जा रही 30 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

          NTPC परियोजना में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट का ढांचा गिरा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

          छठ की खुशियां मातम में बदलीं! दामोदर नदी में डूबकर दो मासूम भाइयों की मौ’त, बिहार से पर्व मनाने आए थे रामगढ़

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.