Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 30 October 2026 || 19:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कटिहार में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान
          Headline

          कटिहार में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान

          दूसरी जाति के युवक से शादी करने पर नाराज युवती के परिजनों ने अपनी ही जीवित बेटी का अंतिम संस्कार कर पिंडदान कर दिया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 30, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Katihar News: जिले से प्रेम विवाह को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूसरी जाति के युवक से शादी करने पर नाराज युवती के परिजनों ने अपनी ही जीवित बेटी का अंतिम संस्कार कर पिंडदान कर दिया। पिता का कहना है कि बेटी ने प्रेम विवाह कर परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। अब परिवार से उसका कोई रिश्ता नहीं है।

          मामला जिले के कदवा थाना क्षेत्र के निझरा गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी श्याम ठाकुर की पुत्री सेजल कुमारी ने 23 अक्टूबर 2026 को कदवा थाना क्षेत्र के पहलागढ़ निवासी अजय पासवान के साथ घर छोड़कर प्रेम विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते हैं। इसी वजह से युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।

          वीडियो जारी कर युवती ने बताई अपनी मर्जी

          प्रेम विवाह के बाद युवती के परिजनों की नाराजगी और दबाव के बीच प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। वायरल वीडियो में  युवती शादी के जोड़े में अपने पति  के साथ नजर आ रही है। वीडियो में सेजल कहती है कि उसने अपनी मर्जी से अजय के साथ शादी की है। उसने अपने परिवार वालों को पहले ही इस रिश्ते के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद उसने अपनी इच्छा से विवाह करने का फैसला लिया।युवती ने वीडियो के माध्यम से स्पष्ट किया कि शादी के लिए उस पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया है। उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। साथ ही उसने लोगों से उसके फैसले का सम्मान करने की अपील भी की।

          पिता ने बेटी का पिंडदान कर तोड़ा रिश्ता

          दूसरी ओर, बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता श्याम ठाकुर ने परिवार के अन्य सदस्यों की सहमति से उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर पिंडदान कर दिया। पिता का कहना है कि सेजल ने प्रेम विवाह कर समाज में उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।

          श्याम ठाकुर ने कहा कि अब उनकी बेटी उनके परिवार के लिए मर चुकी है। उससे उनका कोई संबंध नहीं रह गया है। इसी कारण उन्होंने बेटी का अंतिम संस्कार करते हुए पिंडदान किया है।

          इस घटना की चर्चा इलाके में तेजी से हो रही है। प्रेम विवाह के बाद बेटी के खिलाफ परिजनों द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर सामाजिक रिश्तों, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और जातिगत भेदभाव जैसे सवाल भी उठ रहे हैं।

          Family Dispute Over Love Marriageकटिहार प्रेम विवाह मामला Father Performs Pind Daan Inter Caste Marriage Bihar Katihar Love Marriage Case Katihar Viral Video अंतरजातीय विवाह विवाद कटिहार वायरल वीडियो प्रेम विवाह से नाराज पिता बेटी का पिंडदान
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दरभंगा स्नातक सीट पर राजद का कब्जा,भाजपा के सर्वेश कुमार को हराकर अनिल कुमार 4,010 वोटों से जीते

          October 30, 2026

          दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ,सम्राट चौधरी ने दिया बिहार आने का न्योता

          October 30, 2026

          अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द,1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

          October 30, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दरभंगा स्नातक सीट पर राजद का कब्जा,भाजपा के सर्वेश कुमार को हराकर अनिल कुमार 4,010 वोटों से जीते

          दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ,सम्राट चौधरी ने दिया बिहार आने का न्योता

          कटिहार में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान

          अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द,1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

          बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने छह घंटे की पूछताछ की

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.