Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 19:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर ह/त्या, 14 हिरासत में
          Headline

          Ranchi: स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर ह/त्या, 14 हिरासत में

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 3, 2024Updated:August 3, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi: राजधानी रांची अपराध की नगरी में तब्दील हो गई है।सरकार और प्रशासन की तमाम धोषणा और दिशा-निर्देश को अपराधियों ने धज्जियां उडा दी है।शुक्रवार को सुखदेवनगर थाना से थोड़ी ही दूर एक वकील को उनके घर के समीप अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या देर रात अपराधियों ने स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव आज तड़के कांके थाना क्षेत्र में रांची रिंग रोड से बरामद हुआ है।

          तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर अनुपम की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। स्पेशल ब्रांच के आईजी, डीआईजी, रांची पुलिस के डीआईजी, एसएसपी समेत कई अधिकारी रिम्स पहुंचे। रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि कांके रिंग रोड स्थित इंडियन ढाबा से लौटते वक्त अनुपम की हत्या की गई। अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

          पुलिस सूत्रों के अनुसार, मूल रूप से खूंटी जिला निवासी अनुपम अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए कांके रिंग रोड स्थित एक ढाबे पर गए थे। रात करीब एक बजे तक पार्टी चली। रात करीब दो बजे अनुपम अपनी बाइक से अकेले निकले। इस दौरान अपराधियों ने अनुपम की गोली मारकर हत्या कर दी।

          भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सबेरे रिम्स जाकर मृतक के परिजनों से मिलकर उनके सान्त्वना दी ।श्री मरांडी ने कहा की झारखंड मे सरकार विधि व्यवस्था बहाल मे पुरी तरह फेल हो चुकी है।उन्होने कहा की अपराघियों पर प्रशासन का खौफ समाप्त हो चुका है।

          सब-इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप हत्याकांड की जांच शुरु, 14 हिरासत में

          स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित पुलिस सब-इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की कांके थाना क्षेत्र के रिंग-रोड में हुई हत्या की घटना को लेकर एसआईटी टीम ने अनुंसधान शुरु कर दिया है। मामले में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में दो डीएसपी, आठ इंस्पेक्टर और पांच सब-इंस्पेक्टर को एसआईटी टीम में शामिल किया गया है।

          प्राथमिकी दर्ज कर मामले के गुणवतापूर्ण अनुसंधान,उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी गयी है। घटनास्थल पर एफएसएल के विशेषज्ञ दल ने घटनास्थल का मुयायना कर घटना से जुड़े प्रदर्श और खोखा जब्त किये है। घटनास्थल और अपराधियों के आने और जाने के सभी संभावित मार्गों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।अनुसंधान के क्रम में अन्य व्यक्तियों के साथ-साथ उन 14 व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही है जो हत्या की घटना से पूर्व मृतक के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल थे तथा अनुसंधान के सभी मानवीय और तकनीकी सूचना के बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है।

          घटना की गंभीरता देखते हुए पुलिस डीआईजी अनुप बिरथरे, एसएसपीचंदन कुमार सिन्हा, ग्रामीण एसपी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के जरिये घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। सभी संभावित पहलुओं पर अनुसंधान करने का निर्देश एसआईटी टीम को दिया गया है।
          डीजीपी अनुराग गुप्ता और आईजी अखिलेश झा ने मृत सब-इंस्पेक्टर के परिजनों से रिम्स जाकर मुलाक़ात की और मामले का त्वरित खुलासा करने एवं हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

          दारोगा अनुपम को आईजी सहित अन्य अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

          स्पेशल ब्रांच के दिवंगत सब-इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप को रांची के कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रांची के रिम्स अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस लाइन लाया गया। स्पेशल ब्रांच के आईजी प्रभात कुमार, रांची डीआईजी अनूप बिरथरे, एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा सहित कई पुलिस अधिकारियों ने रांची पुलिस लाइन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

          साल 2014 में बीआईटी सिंदरी से बीटेक करने वाले अनुपम 2018 में झारखंड पुलिस में बतौर सब-इंस्पेक्टर बहाल हुए थे। इसके बाद उनकी पोस्टिंग स्पेशल ब्रांच में की गई थी। अनुपम झारखंड के खूंटी जिले के रहने वाले हैं। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार खूंटी में किया जायेगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Kanke Police Station Area Special Branch sub inspector
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.