Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 8 July 2026 || 17:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रधानमंत्री की माता हीरा बा के निधन पर प्रदेश भाजपा नेताओं ने जताया शोक
          Headline

          प्रधानमंत्री की माता हीरा बा के निधन पर प्रदेश भाजपा नेताओं ने जताया शोक

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 30, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीरा बा की निधन पर प्रदेश भाजपा ने गहरा शोक प्रकट किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीरा बा के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। मन बहुत व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और प्रधानमंत्री एवं उनके परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।

          भाजपा विधायक दल के नेता सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इतिहास में दो मां का नाम सदैव आदर से लिया जाएगा। पहला मां जीजाबाई का, जिन्होंने वीर शिवाजी को हिंदवी स्वराज की स्थापना के लिए प्रेरित किया और दूसरी मां हीरा बा का, जिनकी प्रेरणा से नरेन्द्र भाई मोदी ने भारत में हिंद साम्राज्य को पुनर्स्थापित किया। परमात्मा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

          झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मां हीरा बा ने बहुत ही दुख और तकलीफ सह कर परिवार का लालन-पालन किया था। उनकी ही शिक्षा का देन है कि भारत को नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला। उनके निधन की खबर से मर्माहत हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। हीरा बा के निधन पर झारखंड भाजपा प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश के महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किये।

           

          मां की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता विहिप

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग, राष्ट्रीय सनातन एकता मंच, एवं पवित्रम गोसेवा परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, पवित्रम गोसेवा परिवार के प्रांतीय संयोजक अजय भरतिया एवं प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के माताजी का गोलोक गमन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मां की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है।

          ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे :सुदेश महतो

          आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने शोक व्यकत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माताजी हीरा बा जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। मैं दिवंगत माताजी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

          मां का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तम्भ के ढह जाने जैसा होता है : राजेश ठाकुर

          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बेन मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मां का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है। मां की शून्यता सदैव अनुभव होती है। इस दुख की घडी में पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें एवं उनके परिवार वालों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री श्री मती आभा सिन्हा ने पी एम के माता हीराबेन की निधन पर गहरा दुख प्रगट करते हुए उन्हे श्रध्दांजलि दिया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          निधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा मां हीरा बेन मोदी रांची न्यूज शोक
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          July 7, 2026

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          July 7, 2026

          भागलपुर में पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट

          July 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          भागलपुर में पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट

          दरभंगा के चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, दो मजदूर घायल; जमीन विवाद के एंगल से जांच जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.