Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 April 2026 || 23:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: डीपी ज्वेलर्स डकैती मामले में एसएसपी ने दो सब इंस्पेक्टर सहित सात पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, मुख्यमंत्री से मिला चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स तथा सोना- चांदी व्यवसायी समिति काप्रतिनिधिमंडल
          Headline

          Ranchi: डीपी ज्वेलर्स डकैती मामले में एसएसपी ने दो सब इंस्पेक्टर सहित सात पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, मुख्यमंत्री से मिला चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स तथा सोना- चांदी व्यवसायी समिति काप्रतिनिधिमंडल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 29, 2024Updated:June 29, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में हुई लूटकांड मामले में शनिवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले जगन्नाथपुर थाना के दो सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार और शैलेंद्र सिंह सहित सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें वायरलेस पुलिसकर्मी भी शामिल है। इसके अलावा बाकी जमादार और सिपाही स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं।

          उल्लेखनीय है कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में शुक्रवार की शाम अपराधियों ने एक करोड़ 40 लाख रुपये के जेवरात और तीन लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए थे। इस दौरान जेवर दुकान के मालिक ओम वर्मा को लूट के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी थी।

          ओम वर्मा का इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि वह खतरे से बाहर है। पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। चार से पांच की संख्या में पहुंचे अपराधी दुकान के अंदर घुसते ही मलिक ओम वर्मा और दूसरे कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया गया और फिर लूट की घटना को अंजाम दिया । लगभग 10 मिनट तक चार बड़े-बड़े बैग में अपराधियों ने सारे जेवरात और नगद पैसे लूटकर बाहर निकले और पैदल ही बिरसा चौक की तरफ फरार हो गए।

          वहीं दूसरी ओर घटना के विरोध में सभी सोना चांदी व्यवसायी समिति ने रांची के तमाम व्यवसायी बंधुओं ने शनिवार को   अपना प्रतिष्ठान बंद रखा। ।सभी व्यवसायी अपर बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के पास जुटे और विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर शहर भर में मार्च किया। व्यवसायियों ने घटना का विरोध किया और रांची पुलिस को दो दिनों के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया।

          सोना चांदी व्यावसायी समिति के रवि कुमार सिंकु ने कहा कि शहर में दो बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है । इससे पहले रांची के पंडरा इलाके में एक ज्वेलर्स से लूट हुई थी और उसमें शामिल अपराधी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं, वहीं अब एक और लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। जिला प्रशासन पूरी तरह से फेल है। जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। वहीं  फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स तथा सोना- चांदी व्यवसायी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रांची में हो रही लूट, छिनतई एवं डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं से अवगत कराते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए समुचित कदम उठाने का आग्रह किया।

          मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक को अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। उन्हें घटित आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर उसमें संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विधि -व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है । आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा । मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव परेश गट्टानी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया औऱ रोहित पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष कुणाल आजमानी तथा सोना -चांदी व्यवसायी समिति के डॉ दिलीप सोनी, रवि कुमार पिंटू और जितेंद्र कुमार वर्मा शामिल थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Capital DP Jewellers Robbery
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.