नवादा।
हैदराबाद निकाय चुनाव में ओवैसी की पार्टी को मिली हार से देश को एक बहुत बड़ा राष्ट्रीयता का संदेश मिला है ।यें बातें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को मिले अपार मत ने ओवैसी जैसे विचारों को नकार कर राष्ट्रीयता स्थापित की है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को जिन्ना की नीतियों को समझना चाहिए। आज कुछ राजनीतिक दल जिन्ना की नीतियों को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। जो निश्चित तौर पर देश के लिए घातक है। देश के एक-एक नागरिकों को राष्ट्रीयता के पक्ष में जिन्ना समर्थकों को सबक सिखाने के लिए राष्ट्रीयता के भाव से काम करने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सिर्फ नफरत फैलाने का काम करते हैं।



