Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 02:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पत्नी के साथ नोकझोंक के बाद सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
          Headline

          पत्नी के साथ नोकझोंक के बाद सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 16, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रामगढ़।   मानसिक तनाव के कारण पत्नी के साथ हुए नोकझोंक के बाद सिपाही ने फांसी लगा  आत्महत्या कर ली।  घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र की है। मृतक सिपाही प्यारे लाल (32) जिला पुलिस के सैट-वन का जवान था।   सूचना सोमवार को जैसे ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों को मिली सभी सकते में आ गए।  हालांकि रामगढ़ पुलिस प्रशासन ने ड्यूटी को लेकर किसी भी प्रकार के तनाव की बात से इनकार किया है। जानकारी अनुसार मृतक पुलिस जवान रविवार की देर रात ड्यूटी कर अपने घर लौटा था। बताया जाता है कि घर आने के बाद पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

          सार्जेंट मेजर मंसु गोप ने बताया कि सिपाही प्यारे लाल शर्मा (32) रामगढ़ शहर के गोलपार्क पुरनी मंडप बगीचा में एक किराए के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। रविवार की रात पति अलग कमरे में सोया और पत्नी तथा बच्चे दूसरे कमरे में सोए। प्यारे लाल शर्मा ने अपने कमरे की कुंडी लगा ली थी। सोमवार को जब प्यारे लाल शर्मा अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जब प्यारे लाल शर्मा ने दरवाजा नहीं खोला तो आसपास के लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा। जैसे ही दरवाजा खुला लोगों ने फांसी के फंदे से झूलती हुई प्यारेलाल शर्मा की लाश देखी। प्यारे लाल शर्मा गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत किस्गो गांव के रहने वाले थे।

          इस पूरे प्रकरण में प्यारे लाल शर्मा की पत्नी ने अभी तक पुलिस को कुछ बताया नहीं है। उनकी मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि पुलिस उनसे बात कर सके। पुलिस ने फिलहाल प्यारे लाल शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उनके माता-पिता को भी इसकी सूचना दे दी है।

          आत्महत्या पत्नी पुलिस रामगढ़ न्यूज विवाद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          September 10, 2026

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          September 10, 2026

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          September 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.