Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 22:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बेगूसराय में हुई गोलीबारी के बाद छह जिलों की सीमा सील, पांच संदिग्ध हिरासत में
          Headline

          बेगूसराय में हुई गोलीबारी के बाद छह जिलों की सीमा सील, पांच संदिग्ध हिरासत में

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 14, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय।  बेगूसराय में आतंकवादी गतिविधि की तरह मंगलवार की शाम साइको किलर के द्वारा की गई  गोलीबारी के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने बेगूसराय और पटना सहित छह जिलों में अलर्ट जारी किया है।बेगूसराय, पटना, समस्तीपुर, खगड़िया, नालंदा और लखीसराय जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है। इन जिलों की पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि शूटर्स द्वारा अंधाधुंध फायरिंग के बाद बेगूसराय में बिहार स्पेशल ऑग्जीलरी पुलिस की तीन कंपनी एवं एक यूनिट एसटीएफ भेज दी गई है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से जिले भर में छापेमारी कर रही है।

          एसपी योगेन्द्र कुमार ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि घटना के बाद एसआईटी की चार विशेष टीम मामले की जांच कर रही हैं। एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी है। 12 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया है। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

          एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि 13 सितम्बर को बछवाड़ा थाना से शुरू कर चकिया सहायक थाना तक गोलीबारी की गई। जिसमें दस व्यक्ति घायल हो गए तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मामले को लेकर बेगूसराय कंट्रोल रूम में जीपीएस से सभी थाना एवं ओपी गश्ती गाड़ी का लोकेशन जांच किया गया है। जिसमें पाया गया कि बछवाड़ा थाना, तेघड़ा थाना, फुलवड़िया थाना, बरौनी थाना, जीरोमाईल ओपी, एफसीआई ओपी एवं चकिया ओपी के गश्ती दल द्वारा सुचारू तरीके से गश्ती नहीं की गई। जिससे उक्त अपराधियों के द्वारा की गई वारदात के बाद भी अपराधी नहीं पकड़े गए।

          सुचारू ढंग से गश्ती की गई होती तो उक्त अपराधी पकड़े जा सकते थे। एसपी ने बताया कि गश्ती के संबंध में बार-बार निर्देश देने के बाद भी गश्ती दल के पदाधिकारियों के द्वारा कोताही बरती गई है। जिसके लिए फुलवड़िया थाना के पुअनि शशिभूषण सिंह, जीरोमाइल ओपी के मुकरू हेम्ब्रम, चकिया ओपी के विनोद प्रसाद, तेघड़ा थाना के कृष्ण कुमार, एफसीआई ओपी के रमेन्द्र कुमार यादव, बरौनी थाना के संजय कुमार एवं बछवाड़ा थाना के रामकिशोर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन क्लोज कर दिया गया है।

          डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल भरत यादव को पीएमसीएच भेजा गया है। शेष आठ घायलों की स्थिति नियंत्रण में है। घायलों के हालत की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन द्वारा छापेमारी भी चल रही है। 22 जगहों पर अगले आदेश तक मजिस्ट्रेट के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। उन्होंने बताया कि सभी सीमाओं को सील कर गहन जांच चल रही है। पल-पल पर नजर रखी जा रही है। अगले आदेश तक प्रशासनिक सतर्कता, निगरानी एवं सुरक्षात्मक कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय एवं राष्ट्रीय उच्च पथ के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के सभी अस्पताल एवं अग्निशमन केंद्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

          गोलीकांड में मारे गए इंजीनियर चंदन कुमार का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर दिया गया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं स्थानीय विधायक राम रतन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। प्रशासनिक स्तर पर तत्काल 20 हजार का चेक परिजनों को उपलब्ध कराया गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अलर्ट गाेलीबारी छज्ञपेमारी निलंबित पुलिस मुख्यालय बेगुसराय न्यूज साइको किलर हिरासत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.