पलामू।
पुलिस ने बुधवार को ट्रक लूट की नियत से हमला करने वाले छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसमें लेस्लीगंज निवासी अखिलेश कुमार, संदीप कुमार, सुनिल कुमार, संदीप कुमार, श्रवण कुमार और नील कुमार शामिल है। उनके पास से पुलिस ने मोटरसाईकिल भी बरामद किया है। घटना पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदूबार गांव की है। जानकारी अनुसार मोटरसाईकिल सवार अपराधियों ने रूपए लूट की नियत से आलू लदे ट्रक को बांदूबार के पास रूकवा कर जान मारने की धमकी देते हुए रूपए की मांग की। इससे भयभीत चालक ट्रक भगाकर ले जाने लगा। इस पर अपराधियां ने पीछा कर ट्रक के शीशे पर वार कर दिया। इस पर चालक हल्ला मचाने लगा। हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण जुटे और अपराधियों को धर दबोचा। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी पवन कुमार मामले की छानबीन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई है।


