मुंबई।
ड्रग कनेक्शन की जांच में जुटी एनसीबी ने मुंबई से गोवा तक ताबड़तोड़ छापेमारी कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की अगुवाई वाली टीम ने मुंबई जोन से प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ करनजीत सिंह आनंद सहित गांजा आपूर्तिकर्ता दीवान एंथोली एवं उनके साथ अन्य दो और अंकुश अरेंजा को भी पकड़ा है। जबकि गोवा सब जोन से एक शख्स क्रिस कोस्टा को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी के उपनिदेशक केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि आगे की जांच चल रही है। उल्लेखनीय है कि ड्रग कनेक्शन को लेकर एनसीबी ने पहले ही फिल्म स्टार रिया चक्रवर्ती सहित अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है।

