Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 24 November 2026 || 18:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज की एसडीओ और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
          Headline

          आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज की एसडीओ और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

          विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई  करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में  गोपालगंज सदर की अनुमंडलाधिकारी (एसडीओ) कुमारी प्रेरणा सिंह और उनके इंजीनियर पति रितेश कुमार के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 24, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:  विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई  करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में  गोपालगंज सदर की अनुमंडलाधिकारी (एसडीओ) कुमारी प्रेरणा सिंह और उनके इंजीनियर पति रितेश कुमार के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई पटना, गोपालगंज और रोहतास जिले में की जा रही है। एसवीयू की अलग-अलग टीमें संबंधित ठिकानों पर पहुंचकर दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।

          1.98 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप

          विशेष निगरानी इकाई के अनुसार, अधिकारी दंपती के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में 23 नवंबर 2026 को कांड संख्या 29/2026 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने अपनी सेवा अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए कथित रूप से भ्रष्ट और अवैध तरीकों से करीब 1 करोड़ 98 लाख 28 हजार 175 रुपये की संपत्ति अर्जित की है।

          जांच एजेंसी का आरोप है कि दंपती की ओर से अर्जित संपत्ति उनकी ज्ञात वैध आय के स्रोतों से काफी अधिक है। इसी आधार पर एसवीयू ने मामला दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू किया है।

          पटना, गोपालगंज और रोहतास में चल रही जांच

          कुमारी प्रेरणा सिंह वर्तमान में गोपालगंज सदर में अनुमंडलाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, उनके पति रितेश कुमार पटना में पथ निर्माण विभाग के पथ प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हैं।

          छापेमारी के दौरान एसवीयू की टीमें संपत्ति से संबंधित दस्तावेज, बैंक खातों का रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन के ब्योरे और अन्य महत्वपूर्ण कागजात खंगाल रही हैं। अधिकारियों की ओर से दंपती की ज्ञात आय और उनके नाम पर अर्जित चल-अचल संपत्तियों का मिलान किया जा रहा है।

          दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई

          एसवीयू की इस कार्रवाई से प्रशासनिक और सरकारी महकमों में हलचल मच गई है। जांच टीम छापेमारी के दौरान मिलने वाले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संपत्ति के स्रोतों की पड़ताल करेगी। तलाशी पूरी होने के बाद ही बरामदगी और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

          फिलहाल एसवीयू के अधिकारी कार्रवाई को लेकर आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी देने से बच रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के दौरान मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

          Bihar corruption news Bihar SVU Raid Disproportionate Assets Case Engineer Ritesh Kumar Gopalganj SDO Kumari Prerna Singh आय से अधिक संपत्ति मामला इंजीनियर रितेश कुमार गोपालगंज एसडीओ कुमारी प्रेरणा सिंह बिहार एसवीयू छापेमारी बिहार भ्रष्टाचार कार्रवाई
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों ने लगाई गंगा में डुबकी

          November 24, 2026

          लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में पांच की मौत, चार गंभीर,मोतिहारी से देवघर जा रहे थे

          November 24, 2026

          दुमका में कोल ब्लॉक सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों के पथराव में 12 पुलिस जवान घायल

          November 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों ने लगाई गंगा में डुबकी

          आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज की एसडीओ और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

          लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में पांच की मौत, चार गंभीर,मोतिहारी से देवघर जा रहे थे

          दुमका में कोल ब्लॉक सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों के पथराव में 12 पुलिस जवान घायल

          गंगा के रास्ते शराब तस्करी का भंडाफोड़, 948 बोतल विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.