Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 24 November 2026 || 17:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में पांच की मौत, चार गंभीर,मोतिहारी से देवघर जा रहे थे
          Headline

          लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में पांच की मौत, चार गंभीर,मोतिहारी से देवघर जा रहे थे

          लखीसराय जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर तेतरहाट थाना क्षेत्र के गुणसागर गांव के समीप हुआ,
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 24, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:   लखीसराय जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर तेतरहाट थाना क्षेत्र के गुणसागर गांव के समीप हुआ, जहां ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

          मोतिहारी से देवघर जा रहे थे सभी लोग

          मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी अंतर्गत ढाका थाना क्षेत्र के निवासी थे। सभी लोग मोतिहारी से झारखंड के देवघर जा रहे थे। इसी दौरान गुणसागर गांव के पास सामने से आ रहे मालवाहक ट्रक से उनकी गाड़ी की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

          ग्रामीणों की मदद से निकाले गए घायल

          घटना की सूचना मिलते ही तेतरहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से स्कॉर्पियो में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को तत्काल लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायलों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है। चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

          मृतकों और घायलों की हुई पहचान

          तेतरहाट थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय के अनुसार, हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मृतकों की पहचान स्कॉर्पियो चालक तारीक आलम, बादल कुमार, राकेश गुप्ता, सुनीता देवी और पल्लवी देवी के रूप में हुई है।

          वहीं, घायलों में स्वीटी देवी, उज्जवल कुमार, मुन्ना कुमार और शेखर गुप्ता शामिल हैं। पुलिस ने सभी पांच मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

          मोतिहारी में परिजनों के बीच मचा कोहराम

          हादसे की खबर जैसे ही मोतिहारी के ढाका स्थित पीड़ित परिवारों तक पहुंची, वहां मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही वाहन में सवार पांच लोगों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

          Bihar road accident news Bihar Truck Scorpio Accident लखीसराय हादसे में पांच की मौत Five Dead in Lakhisarai Accident मोतिहारी सड़क दुर्घटना Lakhisarai Road Accident बिहार ट्रक स्कॉर्पियो दुर्घटना Motihari Road Accident बिहार सड़क हादसा न्यूज लखीसराय सड़क हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दुमका में कोल ब्लॉक सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों के पथराव में 12 पुलिस जवान घायल

          November 23, 2026

          गंगा के रास्ते शराब तस्करी का भंडाफोड़, 948 बोतल विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

          November 23, 2026

          अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस को मोदी और बालेन्द्र शाह ने दिखाई हरी झंडी

          November 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में पांच की मौत, चार गंभीर,मोतिहारी से देवघर जा रहे थे

          दुमका में कोल ब्लॉक सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों के पथराव में 12 पुलिस जवान घायल

          गंगा के रास्ते शराब तस्करी का भंडाफोड़, 948 बोतल विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

          अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस को मोदी और बालेन्द्र शाह ने दिखाई हरी झंडी

          गिरिडीह में जैन तीर्थ यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, दंपति की मौत, 10 से अधिक घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.