हजारीबाग।
पुलिस लाइन में बुधवार की रात गोली लगने से एक कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान राम कुमार महतो (54) के रुप में की गई है। जानकारी अनुसार जवान राजकुमार ड्यूटी पूरी होने के बाद हथियार जमा करने से पहले उसकी सफाई कर रहा था। इस क्रम में फायर हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसपी मनोज रतन, डीएसपी ,थानेदार ने मामले की जांच पड़ताल की। जबकि एफएसएल टीम वहां जांच के नमूने एकत्र कर रही है।
बताया गया है कि बुधवार की रात वह ड्यूटी के बाद अपनी बैरक में वापस आया था। हथियार की साफ सफाई कर रहा था, इस दौरान गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। चतरा जिले के हंटरगंज का रहने वाला जवान राजकुमार 2008 बैच का सिपाही था। उसके तीन बेटे और एक बेटी है।


