Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 06:02
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पांच वर्षीय मासूम अंशिका हत्याकांड में चौकाने वाला खुलासा, प्रेमी का साथ छुटने के बदले में बीए छात्रा ने 5 साल की बच्ची की हत्या
          Headline

          पांच वर्षीय मासूम अंशिका हत्याकांड में चौकाने वाला खुलासा, प्रेमी का साथ छुटने के बदले में बीए छात्रा ने 5 साल की बच्ची की हत्या

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 30, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Motihari News:   जिले के चिरैया थाना क्षेत्र स्थित हीरापट्टी गांव में पांच वर्षीय मासूम अंशिका कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। अब पुलिस जांच में सामने आया है कि इस जघन्य अपराध को गांव की ही बीए की छात्रा शिल्पी ने अंजाम दिया।

          घटना 20 मार्च की है, जब तेज आंधी के दौरान अंशिका अचानक लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उसकी मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले ही दिन गांव के एक खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच आगे बढ़ी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गांव की छात्रा शिल्पी को हिरासत में लिया। शुरू में वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

          जांच में सामने आया कि शिल्पी का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था, जो बाद में पारिवारिक विरोध के कारण टूट गया। आरोपी ने अपने प्रेमी से अलगाव के लिए अंशिका की मां को जिम्मेदार माना और बदला लेने की ठान ली। इसी प्रतिशोध में उसने मासूम अंशिका को निशाना बनाया।

          पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बेहद शातिराना तरीके से इस अपराध को अंजाम दिया। उसने हत्या से पहले अंशिका की बड़ी मां के नाम से फर्जी ऑडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल किया, ताकि शक उसी पर जाए। इतना ही नहीं, उसने हत्या के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चाकू मंगाया और घटना के बाद साक्ष्य छिपाने की भी कोशिश की।

          पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने पहले भी अपने प्रेमी के परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। उसने प्रेमी के दादा को आग लगाकर मारने की घटना को भी अंजाम दिया था।

          फिलहाल पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, मोबाइल और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना ने समाज को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि व्यक्तिगत दुश्मनी और भावनात्मक आवेश किस हद तक खतरनाक हो सकता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Crime News Crime of Passion East Champaran Homicide Flipkart Knife Murder Case अंशिका हत्याकांड पूर्वी चंपारण हत्या मामला प्रेम प्रसंग हत्या फ्लिपकार्ट चाकू मर्डर केस बिहार क्राइम न्यूज Anshika Murder Case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.