Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 12:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»18 नवंबर से बजेंगी शहनाइयां, रांची में 80% बैंक्वेट हॉल बुक, लग्न सीजन की जोरदार तैयारी
          Headline

          18 नवंबर से बजेंगी शहनाइयां, रांची में 80% बैंक्वेट हॉल बुक, लग्न सीजन की जोरदार तैयारी

          today post liveBy today post liveNovember 16, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi  News:- विवाह सीजन की शुरुआत से पहले ही राजधानी रांची में बैंक्वेट हॉल, धर्मशालाओं और होटल हॉल की बुकिंग तेज हो गई है। शहर के लगभग 80 प्रतिशत बैंक्वेट हॉल नवंबर और दिसंबर के लग्न दिनों के लिए पहले ही बुक हो चुके हैं। संचालकों का कहना है कि इस साल शुभ लग्न दिवस कम होने के कारण बुकिंग पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। चेंबर बैंक्वेट सब कमेटी चेयरमैन के अनुसार शुभ दिनों के लिए लगातार पूछताछ हो रही है और लगभग सभी प्रमुख स्थलों की बुकिंग हो चुकी है।

          इधर, बाजारों में भी शादी की तैयारी का असर साफ दिख रहा है। जेवर, कपड़ा, गिफ्ट और साज-सज्जा की दुकानों में देर रात तक ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि भले ही इस वर्ष लग्न दिवस कम हैं, लेकिन खरीदारी का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

          आचार्य मनोज पांडेय ने बताया कि इस वर्ष नवंबर और दिसंबर में कुल 13 विवाह लग्न हैं। 18 नवंबर से शहनाइयों की शुरुआत हो जाएगी। वहीं नवंबर 2025 से जुलाई 2026 तक कुल 75 शुभ विवाह तिथियां उपलब्ध हैं। नवंबर में 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 29 और 30 तारीख को विवाह के शुभ योग बन रहे हैं। दिसंबर में 1, 4, 5 और 6 दिसंबर को भी शुभ मुहूर्त हैं।

          फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून और जुलाई में भी लगातार शुभ तिथियां बनी हुई हैं। इनमें फरवरी में 4 से 15 फरवरी तक कई शुभ योग हैं। मार्च में 2 से 14 मार्च तक, अप्रैल में 20 से 30 अप्रैल तक, मई में 3 से 14 मई तक और जून में 19 से 30 जून तक विवाह के लिए उत्तम समय बताया गया है।

          पंचांग के अनुसार 22, 23, 24 और 29 नवंबर, 4 व 5 दिसंबर, 5 और 12 फरवरी, 9 व 10 मार्च और 14 मार्च विवाह के अत्यंत शुभ मुहूर्त हैं। आचार्य पांडेय के मुताबिक विवाह के लिए बृहस्पति, शुक्र और सूर्य का शुभ होना आवश्यक है। इन ग्रहों के अनुकूल योग विवाह को सुखद और सफल बनाते हैं।

          18 नवंबर को भी प्रातः 06:12 से 08:33 बजे तक शुभ लग्न का समय है। हालांकि रात 01:21 बजे के बाद मृत्यु बाण योग बन जाने के कारण इससे पहले सिंदूरदान और कन्यादान करने की सलाह दी गई है।

          बैंक्वेट हॉल बुकिंग रांची विवाह बुकिंग लग्न मुहूर्त 2025-26 शादी सीजन रांची शुभ विवाह तिथि
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          November 5, 2026

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          November 5, 2026

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          November 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          पलामू में ACB ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को किया गिरफ्तार

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.