Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 04:39
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नवादा की युवती की बेंगलुरु में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या, महिला सहित सात आरोपी गिरफ्तार
          Headline

          नवादा की युवती की बेंगलुरु में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या, महिला सहित सात आरोपी गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveJune 1, 2025Updated:June 1, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada News:-बिहार के नवादा जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला नरहट थाना क्षेत्र के राहुल नगर का है।

          नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की शुरुआत 15 मई को हुई थी, जब राहुल नगर की एक लड़की और आशिक कुमार नामक युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया। युवती की मां ने 23 मई को हिसुआ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम राजवंशी का पुत्र आशिक कुमार उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया है।

          इसके बाद 27 मई को बेंगलुरु के सूर्य नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किनारे एक नीले रंग के ट्रॉली बैग में युवती का शव बरामद किया गया। शव की पहचान हिसुआ पुलिस द्वारा नवादा की लापता युवती के रूप में की गई। इस घटना के बाद नवादा पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और एसपी अभिनव धीमान के निर्देशन में डीएसपी हुलास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

          पुलिस टीम ने त्वरित जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आशिक कुमार सहित मुकेश कुमार, राजू कुमार, राजा कुमार, मोहन कुमार, कलू कुमार और इंदु देवी को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी नवादा जिले के राहुल नगर और फुलमा गांव के निवासी हैं।

          पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आशिक और युवती दोनों बिहार से बेंगलुरु गए थे। वहीं पर युवती की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में भरकर रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया गया। हत्या की इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

          यह मामला एक बार फिर प्रेम संबंधों के खतरनाक मोड़ पर जाने और सोशल जिम्मेदारियों की अनदेखी की गंभीरता को उजागर करता है। पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के चलते आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी संभव हो सकी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

          इस खबर को भी पढ़ें : गढ़वा में कार और बाइक की भीषण टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत, एक गंभीर

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bengaluru trolley bag murder Bihar Crime News love affair murder case Nawada girl murder Nawada police arrest
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.