Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 02:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»दो किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में सात आरोपी गिरफ्तार
          Headline

          दो किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 19, 2021No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

           

          .एक आरोपित अजीत भगत ने ग्रामीणों के डर व शर्मिंदगी के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

          गुमला। गुरदारी थाना क्षेत्र में  दुर्गापूजा मेला देखकर लौट रही दो किशोरी के साथ 10 युवकों द्वारा किए गए गैंगरेप  की घटना में शामिल सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपियों में सतीश, सनी देओल, विवेकानंद, संजय उरांव, अर्जुन भगत, धर्म चंद्र और सोमेश्वर भगत सभी ग्राम नीचे लोधा पाठ थाना गुरदरी और महेश ग्राम शिवराजपुर थाना घाघरा शामिल है।

          अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र लाल ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में  जानकारी देते हुए बताया कि  गत 15 अक्टूबर को दो नाबालिग बहने अपने चचेरे भाई  के साथ जोभीपाठ में दुर्गा पूजा मेला देखने गई थी। मेला देखने के बाद तीनों पैदल अपने गांव चौरापाठ लौट रहे थे। रास्ते में तीन मोटरसाइकिल पर सवार 10 युवक दोनों बहनों पर गंदा कमेंट करने लगे। जब भाई  ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसे भी गालियां देनी शुरू कर दी। थोड़ी दूर आगे जाने के बाद लोधा पाठ पतरा के निकट सभी युवक वहां पहुंचे और भाई को कतारी व लात घुसा से मरने लगे। सुखमोन अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़ा हुआ। इसके बाद सभी आरोपियों ने दोनों किशोरियों को बलपूर्वक जंगल में ले गए, जहां सभी 10 युवकों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। दोनों बहने विरोध करते हुए चिल्लाने लगी। तब उन लोगों ने जान मारने की धमकी दी और दोनों बहनों को घसीटते हुए बक्शी पतरा जंगल ले गए। वहां फिर से सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

          घटनास्थल से भागे सुखमोन गांव पहुॅचकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी और ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा तो सभी दुष्कर्मी दोनों बहनों को छोड़कर भाग निकले। एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता के बयान और अनुसंधान के क्रम में 10 कर्मियों का नाम सामने आया। इसके बाद सभी 10 दुष्कर्मियों के खिलाफ गुरदरी थाना में मामला दर्ज किया गया।

          उन्होने बताया कि एक आरोपित अजीत भगत ने ग्रामीणों के डर व शर्मिंदगी के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि दो आरोपितों समीन असुर और प्रेम उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। शेष सात आरोपितों गिरफ्तारी से बचने के लिए भागे भागे फिर रहे थे। पुलिस सात दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए जंगलों की खाक छानती रही। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सभी दुष्कर्मी जिला मुख्यालय में एक घर में छिपे हुए हैं। इनकी मंशा अदालत में आत्मसमर्पण करने की है। इस सूचना के बाद पुलिस ने छापामारी कर सभी  को धर दबोचा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          किशोरी गुमला न्यूज जंगल दुष्कर्म मेला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.