Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 18 September 2026 || 17:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Seraikela: 19 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला धर्म परिवर्तन और निकाह से जुड़ा ,लव जिहाद का आरोप
          Headline

          Seraikela: 19 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला धर्म परिवर्तन और निकाह से जुड़ा ,लव जिहाद का आरोप

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 28, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          अपहरण की घटना को लेकर झिमडी में आगजनी हुई और पुलिस बल पर भी हमला हुआ था।

          Seraikela News:  जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत झिमडी गांव में युवती के अपहरण मामले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवती रिता महतो (19) के कथित अपहरण के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद तस्लीम आलम के परिजनों द्वारा वायरल कराए गए एकरारनामे में यह खुलासा हुआ है कि युवती का धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूलवाया गया और फिर निकाह करवा दिया गया।

          मिली जानकारी के अनुसार, रिता महतो ने 18 मार्च 2025 को पश्चिम बंगाल के आसनसोल कोर्ट में हलफनामा देकर इस्लाम धर्म अपनाने की घोषणा की। इसके मात्र एक दिन बाद यानी 19 मार्च को इलामबाजार के मुस्लिम विवाह एवं तलाक रजिस्ट्रार कार्यालय में उसका निकाह रजिस्टर कर दिया गया। रिता ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद अपना नाम “फिजा खातून” रख लिया है। हलफनामे में रिता ने दावा किया कि उसने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इतनी त्वरित प्रक्रिया और विवाह कराने की जल्दबाजी से कई संदेह पैदा हो रहे हैं। धर्म परिवर्तन के बाद शादी करवाना लव जिहाद की आशंका को बल देता है।

          विवाह के दौरान मेहर राशि 25,786 रुपये तय की गई, जो अभी तक भुगतान नहीं हुई है। विवाह प्रमाणपत्र में यह भी दर्ज है कि पति ने पत्नी को तलाक का अधिकार (खुला) भी प्रदान किया है। विवाह की गवाही अरमान वाजिद और अब्दुल जलील ने दी। वकील के रूप में मोहम्मद नबीर उपस्थित रहे। विवाह मुस्लिम मैरिज रजिस्टार के समक्ष विधिपूर्वक संपन्न किया गया।

          फिजा खातून (पूर्व नाम रिता महतो) की जन्म तिथि 01 जनवरी 2006 दर्ज है, जिससे यह भी संदेह उठ रहा है कि विवाह के समय उसकी उम्र 19 वर्ष बताई गई है या कहीं दस्तावेजों में उम्र छिपाने का प्रयास तो नहीं हुआ? इस पहलू की भी जांच की मांग उठ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला पुलिस और प्रशासन की ओर से गंभीरता से लिया जाना चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवती पर किसी प्रकार का दबाव या प्रलोभन तो नहीं डाला गया।

          गौरतलब हो की अपहरण की घटना को लेकर झिमडी में आगजनी हुई और पुलिस बल पर भी हमला हुआ था। माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद जिला प्रशासन को क्षेत्र में धारा 163 (144 पहले का धारा) लगाना पड़ा। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

          धर्म परिवर्तन मामले में सरायकेला पुलिस ले संज्ञान : बाबूलाल

          भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सरायकेला की एक बेटी का धर्म परिवर्तन कर बंगाल में विवाह कराने का मामला सामने आया है।

          मरांडी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि युवक तस्लीम, तीन बच्चों का पिता है, जबकि युवती इंटरमीडिएट की छात्रा बतायी जा रही है। 19 वर्षीय युवती की उम्र भी संदेहास्पद मानी जा रही है।

          बाबूलाल मरांडी ने सरायकेला पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई की उम्मीद जतायी है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी अपील की है कि समर स्पेशल हॉली डे और शॉपिंग फेस्टिवल से वापस लौटने के बाद इस संवेदनशील मामले में कठोर कार्रवाई का आदेश अविलंब दें।

          kidnapping love jihad Neemdih Police Station Religion change Seraikela News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          September 17, 2026

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          September 17, 2026

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          September 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.