दुमका।
पुलिस ने मंगलवार को जामा थाना क्षेत्र के मयूराक्षी नदी के कुरमुरी पुल के नीचे से एक सिर कटा शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव अर्धनग्न अवस्था में है और मृतक के दायां हाथ पर ओम अंकित है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव बरामदगी की सूचना पर एसडीपीओ नुर मुस्तफा सहित सदर इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह और थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है मृतक की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

