Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 22:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»विदेश»फ्रांस में दूसरा हमला, बंदूकधारी ने चर्च के पादरी को मारी गोली
          विदेश

          फ्रांस में दूसरा हमला, बंदूकधारी ने चर्च के पादरी को मारी गोली

          adminBy adminNovember 2, 2020No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पेरिस |

          फ्रांस में चर्च पर पिछले 72 घंटे में हमले की दूसरी वारदात सामने आई है। शनिवार को लियोन शहर में शॉटगन से लैस एक बंदूकधारी ने ऑर्थोडॉक्स पादरी को गोली मार दी। हमले में घायल ग्रीस की नागरिकता वाले पादरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, नजदीक से गोली मारने के कारण पादरी को गंभीर चोट लगी है। हमलावर अब भी पुलिस की पकड़ से फरार बताया जा रहा है।

          फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ने ट्वीट किया कि दक्षिण-पूर्वी शहर लियोन में यह घटना हुई है। सुरक्षा और आपातकालीन कर्मी घटनास्थल पर हैं। मंत्रालय ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से घटना वाली जगह से दूर रहने की अपील की गई है। आंतरिक मंत्रालय ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि हमला आतंकवाद से संबंधित है या किसी आपसी रंजिश में अंजाम दिया गया है।

          BREAKING!!! Terrorist Attack again in a Church

          Lyon, France:

          An Orthodox priest of Greek nationality was targeted & shot while he was closing his church

          The terrorist is on the run!

          How many more must die or be injured before the world admits there is a problem – How many!? pic.twitter.com/ACOEOZ8RbP

          — Amy Mek (@AmyMek) October 31, 2020

          • तीन दिन पहले नीस के चर्च पर हुआ था आतंकी हमला

          तीन दिन पहले ही गुरुवार की सुबह 21 साल के ट्यूनिशयाई मूल के आतंकी ने नीस के चर्च पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ में हमलावर को गोली मार दी थी। नीस के मेयर ने बताया कि जब हमलावर को गोली लगने के बाद प्राथमिक उपचार दिया जा रहा था तब उसने अल्लाहू अकबर चिल्लाया था।

          • फ्रांस में अलर्ट के स्तर को बढ़ाया गया

          फ्रांस में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण शुक्रवार को दूसरे लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। लेकिन, सरकार ने सोमवार तक के लिए पूजा स्थलों को इससे छूट दी है। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग रविवार को ऑल सेंट्स डे मनाने की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन, इन हमलों के बाद अब पूरे फ्रांस में अलर्ट के स्तर को बढ़ा दिया गया है।

          • नीस के चर्च पर हमला करने वाले आतंकी का तीसरा साथी गिरफ्तार

          नीस शहर के चर्च में चाकूबाजी करने वाले आतंकी के तीसरे सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फ्रांसीसी बीएफएम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस संदिग्ध आतंकी को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। पकड़ा गया 33 साल का यह शख्स पहले से गिरफ्तार एक अन्य आतंकी का रिश्तेदार है। पुलिस की छापेमारी के दौरान इसे अपने घर से पकड़ा गया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गोली चर्च पादरी फ्रांस बंदूकधारी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायर, होर्मुज जलडमरूमध्य फिर खुलेगा,पाकिस्तान की मध्यस्थता से बनी सहमति, इस्लामाबाद में होगी अहम वार्ता

          April 8, 2026

          ऐसे युद्ध खत्म करना चाहता है अमेरिका, ईरान पर ‘आखिरी वार’ प्लान तैयार!

          March 26, 2026

          Iran Israil War : चीन बढ़ा रहा ईरान की सैन्य ताकत, अमेरिका की इस रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

          March 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.