Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 23:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सीटेट पास ई -रिक्शावाला ने मचाया धमाल, वीडियो वायरल
          Headline

          सीटेट पास ई -रिक्शावाला ने मचाया धमाल, वीडियो वायरल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 7, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय।  बेरोजगारी का रोना रोने वालो को आईना दिखाते हुए  पटना की ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता के बाद अब बेगूसराय में सीटीईटी(सीटेट )पास ई- रिक्शा वाले ने  जहांगीर ने धमाल मचा दिया है। सांसद वरूण गांधी ने सीटेट पास जहांगीर के कार्यो की सराहना करते हुए सिस्टम पर चोट भी किया है। मालूम हो कि जिला मुख्यालय से दूर भगवानपुर प्रखंड के चंदौर निवासी 25 वर्षीय युवक जहांगीर दिसंबर 2020 में सीटेट की परीक्षा पास की है। लेकिन वेकेंसी नहीं निकलने के कारण वह बेरोजगार था।

          थक हार कर जहांगीर ने दो माह पहले मुख्यमंत्री परिवहन योजना से कर्ज लेकर ई-रिक्शा खरीदा और भगवानपुर से लेकर तेघड़ा बाजार के बीच चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। हालांकि उसने नौकरी पाने की उम्मीद नहीं छोड़ी, रिक्शा चलाने के बाद बचे समय में वह रिवीजन भी करता है तथा पूरी उम्मीद है कि बिहार सरकार द्वारा शिक्षक नियोजन के घोषित सातवें चरण में उसे भी नौकरी मिल जाएगी।

          वरुण गांधी ने बेगूसराय के सीटीईटी पास रिक्शावाला का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ”कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। पर दुःख होता है जब एक कुशल एवं शिक्षित व्यक्ति को योग्यता और क्षमता के अनुरूप रोजगार का अवसर नहीं मिलता। जब देश में 60 लाख से अधिक स्वीकृत पद खाली पड़े हैं, तब सीटीईटी पास यह नौजवान रिक्शा चलाने को मजबूर है, यह हमारी संसद की संयुक्त असफलता है।”

          जहांगीर ने हि.स.से बातचीत में बताया कि दो बार सीटीईटी पास करने के बावजूद शिक्षक नहीं बन पाया है तो बेरोजगार घर पर बैठने से बेहतर परिवार के भरण-पोषण के लिए उसने ई-रिक्शा चलाना शुरू कर दिया। उसने अपने ई-रिक्शा में सीटीईटी पास रिक्शावाला का बोर्ड भी लगा लिया है, जिससे कोई भी यात्री जहांगीर को पढ़ा लिखा समझ कर उसके साथ दुर्व्यवहार नहीं करे। उसके मन में जोश और जज्बा है तो उम्मीद है कि एक ना एक दिन शिक्षक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करेगा। फिलहाल सीटीईटी पास रिक्शावाला जहांगीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दूर-दूर से लोग उससे मिलने आ रहे हैं तथा काफी चर्चा हो रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          परिवार बेगुसराय न्यूज वरुण गांधी शिक्षक सीटीईटी(सीटेट )पास ई- रिक्शा वाला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.