Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 22 May 2026 || 20:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रोहतास में भ्रष्टाचार पर वार, निगरानी की टीम ने तीन लाख घूस लेते अंचलाधिकारी को किया गिरफ्तार
          Headline

          रोहतास में भ्रष्टाचार पर वार, निगरानी की टीम ने तीन लाख घूस लेते अंचलाधिकारी को किया गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 22, 2026Updated:May 22, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News:   रोहतास जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सासाराम के अंचलाधिकारी (सीओ) आकाश कुमार रौनियार को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुरुवार को मोरसराय स्थित उनके किराए के आवास पर की गई। गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

          जानकारी के अनुसार, सासाराम अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार ने निगरानी थाना पटना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अंचलाधिकारी उनसे दाखिल -खारीज के एवज में  50 हजार  रिश्वत की मांग कर रहे हैं। वहीं एक लंबित मामले में  8 लाख की रिश्वत की मांग की गई थी। जिसे लेकर राजस्व कर्ममचारी ने शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी गुप्त जांच शुरू की।

          निगरानी अधिकारियों ने बताया कि एक दिन पहले शिकायत का सत्यापन किया गया था। जांच के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि सीओ द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसके बाद विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और गुरुवार को कार्रवाई को अंजाम दिया।

          बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम सीओ अपने निजी सहायक सोनू कुमार के माध्यम से ले रहे थे। जैसे ही तीन लाख रुपये की राशि ली गई, मौके पर पहले से मौजूद निगरानी टीम ने दोनों को दबोच लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया।

          इस कार्रवाई के बाद सासाराम अंचल कार्यालय सहित जिले के प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल माना जा रहा है।

          गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पहले भी सासाराम अंचल कार्यालय का एक डाटा एंट्री ऑपरेटर निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ चुका है। उस समय उसे एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। लगातार दूसरी बार हुई इस कार्रवाई ने अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल निगरानी विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Sasaram CO Arrested | Bihar Bribery Scandal | Vigilance Department Action | Rohtas Corruption Case | Bihar CO Bribery Case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा में टोटो विवाद में दोस्त बने कातिल , 9 दिन बाद नदी से मिला प्रिंस का शव पुलिस ने किया खुलासा

          May 22, 2026

          बिहार को मिलेगी IPL टीम, वेदांता चेयरमैन के प्रस्ताव पर सरकार सहमत

          May 22, 2026

          झारखंड में 20 जून से होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू,घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ

          May 21, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा में टोटो विवाद में दोस्त बने कातिल , 9 दिन बाद नदी से मिला प्रिंस का शव पुलिस ने किया खुलासा

          रोहतास में भ्रष्टाचार पर वार, निगरानी की टीम ने तीन लाख घूस लेते अंचलाधिकारी को किया गिरफ्तार

          बिहार को मिलेगी IPL टीम, वेदांता चेयरमैन के प्रस्ताव पर सरकार सहमत

          झारखंड में 20 जून से होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू,घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ

          झारखंड में 27 माओवादियों ने किया सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद ,33 लाख के इनामी शामिल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.