Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 15 September 2026 || 14:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Sahibganj: एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर झारखंड से बाहर निकालेंगे : अमित शाह
          Headline

          Sahibganj: एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर झारखंड से बाहर निकालेंगे : अमित शाह

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 20, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Sahibganj:  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने साहिबगंज के भाेगनाडी से चुनाव झारखंड विधानसभा शंखानाद किया। शाह शुक्रवार को साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में भाजपा के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद साहिबगंज पहुंचे। यहां पुलिस लाइन मैदान में विशाल परिवर्तन सभा को संबोधित किया।

          इस अवसर पर उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से कई तीखे सवाल पूछे और लोगों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये के चुन-चुनकर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ भाजपा की सरकार कर सकती है।

          जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संथाल की भूमि पर आना मेरा सौभाग्य है। मां गंगा की धरती पर परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हुई है। 2024 के विस चुनाव का आग़ाज़ करता हूं। अब भ्रष्टाचार करने वाली सरकार का परिवर्तन करना है। आदिवासी का हक़ छीनने वालों का परिवर्तन करना है। झारखंड की सरकार घुसपैठियों का कल्याण करना चाहती है।

          शाह ने कहा कि आपलोग पांच साल के लिए झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएं। हमारी सरकार संताल परगना में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशियों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देगी। शाह ने पूछा कि हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि हर साल पांच लाख युवाओं को रोजगार देंगे। लोगों को नौकरी मिली क्या। उन्होंने कहा कि नौकरी देने की बजाय हेमंत सोरेन की सरकार युवाओं को दौड़ा रही है। ऐसा दौड़ा रहे हैं कि युवा दौड़ते-दौड़ते मर जाएं।

          झारखंड में एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे, पैसे लेकर नौकरियां बांटी जा रहीं

          अमित शाह ने कहा कि झारखंड में एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे लेकर नौकरियां बांटी जा रहीं हैं। गरीब, युवा आदिवासी को नौकरी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि चुनावों में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, महिलाओं को 2500 रुपये पेंशन का वादा किया, नवविवाहित बहनों को सोने का सिक्का देने का वादा किया, सरकार बनने के बाद सारे वादे भुला दिये। उन्हाेंने कहा कि चुनाव के पहले जनता से बड़े-बड़े वादे करने वाली इस सरकार ने झारखंड को सिर्फ भ्रष्टाचार दिया। एक हजार करोड़ का खनन घोटाल किया, सेना की जमीन खा गए। इस सरकार ने झारखंड को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया।

          झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों की मदद करने वाली सरकार

          अमित शाह ने हेमंत सोरेन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों की मदद करने वाली सरकार है। दूसरी ओर भाजपा है, जो आदिवासियों की चिंता करने वाली पार्टी है। झारखंड में 37 आदिवासी बहनों का बलात्कार हुआ। साहिबगंज और दुमका की बेटी की हत्या कर दी गई, लेकिन यह सरकार कुछ नहीं बोलती।

          अमित शाह ने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस आदिवासी कल्याण की बात करती है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की केंद्र में सरकार थी, तो उसने आदिवासी कल्याण के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया था। वर्ष 2013-14 में. केंद्र में मोदी की सरकार बनने के बाद अब उसी विभाग का बजट 1.20 लाख करोड़ रुपये हो गया है। मोदी की सरकार ने आदिवासियों के लिए डीएमएफटी फंड दिया। 63,000 गांवों के विकास के लिए 50 हजार करोड़ रुपए खर्च करने की व्यवस्था की है।

          अमित शाह ने कहा कि मैं कहकर जाता हूं कि हमारा घोषणा पत्र आएगा। हम 75 साल से ज्यादा आयु के गरीब परिवारों को 10 लाख रुपय़े तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था करेंगे। आपके धान को उचित दाम पर खरीदेंगे। गांवों को सड़क, एंबुलेंस, अस्पताल और डॉक्टर की सुविधा मिलेगी। शाह ने कहा कि झारखंड की रचना भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने जन-कल्याण की जगह घुसपैठिया कल्याण अपनाया है। आज पाकुड़ जिले में ‘हिंदुओं और आदिवासी झारखंड छोड़ो’ जैसे नारे लगते हैं। आदिवासियों की इस भूमि को केवल और केवल नरेन्द्र मोदी और भाजपा बचा सकते हैं।

          konark suryas vs manipal tigers legends league cricket legends league cricket 2024 mohanlal new xec covid variant
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          September 14, 2026

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          September 14, 2026

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          September 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          काश के फूलों ने बिछाई सफेद चादर, मानसून की विदाई और त्योहारों की आहट

          कोडरमा घाटी में दो टेलरों की जोरदार टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा केबिन में फंसा रहा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.