Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 04:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»डेहरी स्टेशन पर RPF की कार्रवाई ,नेताजी एक्सप्रेस से वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, 33 मोर बरामद
          Headline

          डेहरी स्टेशन पर RPF की कार्रवाई ,नेताजी एक्सप्रेस से वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, 33 मोर बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 23, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dehri on Son News:  पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन से एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में जीवित पक्षियों को बरामद किया। दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बर्धमान जा रही 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस में अवैध रूप से राष्ट्रीय पक्षी मोर और अन्य दुर्लभ पक्षियों की तस्करी की जा रही थी।

          RPF निरीक्षक रामविलास राम ने बताया कि उन्हें ट्रेन में वन्यजीव तस्करी की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार की गई, जिसमें एएसआई हरेराम कुमार, प्रधान आरक्षी बृजभूषण मिश्रा, प्रधान आरक्षी संतोष कुमार पासवान, आरक्षी अभिमन्यु सिंह, अंगद कुमार तिवारी और सर्वोदय पासवान शामिल थे।

          ट्रेन के डेहरी आन सोन स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर पहुंचने के बाद टीम ने कोच S-7 में जांच शुरू की। इस दौरान शौचालय के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में तीन बड़े प्लास्टिक के बोरों के साथ पाया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान विक्रम मुखर्जी, निवासी गोपालपुर, थाना कांडी, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रूप में बताई।

          जब RPF टीम ने उसके कब्जे से मिले बोरों की जांच की, तो उनमें से जीवित 33 राष्ट्रीय पक्षी मोर, 5 तीतर और 2 हरियल कबूतर बरामद हुए। सभी पक्षियों को बेहद अमानवीय तरीके से ठूसकर ले जाया जा रहा था। RPF ने मौके पर ही विधिवत जब्ती सूची तैयार की और आरोपी विक्रम मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया।

          गिरफ्तार तस्कर और बरामद सभी जीवित पक्षियों को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग, डेहरी आन सोन को सौंप दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्रवाई से वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक बड़ी तस्करी का प्रयास विफल हो गया।


          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Dehri on Sone news Netaji Express arrest peacock recovery RPF action Bihar RPF कार्रवाई बिहार Wildlife smuggling डेहरी आन सोन समाचार नेताजी एक्सप्रेस गिरफ्तारी मोर बरामदगी वन्यजीव तस्करी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.