बाढ़।
बिहार के चर्चित मोकामा विधानसभा के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह इस बार राजद उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ेगें। वे 7 अक्टूबर को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह जानकारी बाहुबली विधायक सिंह के समर्थकों द्वारा दी गई है। कहा गया है कि नामांकन के लिए न्यायालय से अनुमति मिल गई है। वह अपना नामांकन बाढ़ अनुमंडल के निर्वाचित पदाधिकारी के यहां दाखिल करेंगे। समर्थकों का कहना है कि विधायक अनंत कुमार सिंह की लोकप्रियता के कारण उनके नामांकन को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। मोकामा की जनता उनके साथ है। वे यहां की जनता के दुख दर्द को अच्छी तरह से समझते हैं। जनता ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया है ।


