Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 26 May 2026 || 19:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर, रितु जायसवाल ने छोड़ा राजद का साथ, भाजपा में हुई शामिल
          Headline

          बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर, रितु जायसवाल ने छोड़ा राजद का साथ, भाजपा में हुई शामिल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  बिहार की राजनीति में मंगलवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व लोकसभा उम्मीदवार Ritu Jaiswal ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उनके साथ राजद महिला मोर्चा की कई प्रमुख नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।

          भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री Dilip Jaiswal समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

          भाजपा में शामिल होने वालों में राजद महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर राजमणि, भागलपुर की अध्यक्ष सीमा जायसवाल, युवा राजद की प्रदेश सचिव माया गुप्ता सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। इसके अलावा पंचायत और प्रखंड स्तर के कई नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा।

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi ने कहा कि बिहार की जनता अब परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से परेशान हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश में विकास और सुशासन की राजनीति मजबूत हुई है, जिससे प्रेरित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

          उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए काम करते हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने उज्ज्वला योजना, महिला स्वयं सहायता समूह और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

          इस दौरान उन्होंने Ritu Jaiswal की जमकर सराहना की और कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का आकर्षण इतना बढ़ गया है कि कई दलों के नेता लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

          भाजपा की सदस्यता लेने के बाद Ritu Jaiswal ने कहा कि वे प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही महिलाओं, गरीबों और हर वर्ग के विकास के लिए ईमानदारी से काम कर रही है। साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत करने और भाजपा की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #BiharPolitics BJPBihar RituJaiswal rjd SanjaySaraogi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में गैंगवार पर बड़ा प्रहार, राहुल दुबे गैंग के 7 शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

          May 26, 2026

          बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर 18 जून को होगा चुनाव,बिहार में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

          May 26, 2026

          उन्नाव एक्सप्रेसवे हादसा: दिल्ली से बिहार लौट रही डबल डेकर बस पलटी, दरोगा समेत 6 की मौत, 21 घायल

          May 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में गैंगवार पर बड़ा प्रहार, राहुल दुबे गैंग के 7 शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

          बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर, रितु जायसवाल ने छोड़ा राजद का साथ, भाजपा में हुई शामिल

          बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर 18 जून को होगा चुनाव,बिहार में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

          उन्नाव एक्सप्रेसवे हादसा: दिल्ली से बिहार लौट रही डबल डेकर बस पलटी, दरोगा समेत 6 की मौत, 21 घायल

          देवघर एम्स का 8वां स्थापना दिवस मनाया गया, छात्रों और फैकल्टी को मिला सम्मान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.