Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 18:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में 121 सीटों पर कल मतदान, दांव पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा
          Headline

          बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में 121 सीटों पर कल मतदान, दांव पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          3.75 करोड़ मतदाता करेंगे 1314 उम्मीदवारों  का भविष्य तय

          बिहार चुनाव: महिला और युवा मतदाता बनेंगे ‘किंगमेकर’, 15 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी

          Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। पहले चरण में गुरुवार को राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1.76 करोड़ महिलाएं और 19 लाख से अधिक प्रथम मतदाता शामिल हैं।

          मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 122 महिलाएं और 1192 पुरुष शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में समय घटाया गया है।

          इस चरण में जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर है, उनमें दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ 15 मंत्रियों का भाग्य भी मतपेटियों में बंद होगा। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव समेत कई बड़े नेताओं की सीटों पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं। इसके अलावा लोकगायिका मैथिली ठाकुर और अभिनेता खेसारी लाल यादव जैसे नए चेहरे भी इस चुनावी जंग में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

          सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:
          शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। करीब साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें 1500 कंपनी केंद्रीय बल की शामिल है। बिहार पुलिस, एसएसबी, बीएसएपी, होमगार्ड और प्रशिक्षु सिपाहियों को चुनावी ड्यूटी में लगाया गया है। नेपाल सीमा सहित सभी सीमावर्ती जिलों की सीमाएं सील कर दी गई हैं, जबकि दियारा क्षेत्रों में घुड़सवार दल तैनात हैं।

          कौन-कौन मैदान में:
          राजग की ओर से भाजपा के 48, जदयू के 57, लोजपा-आर के 14 और रालोमो के 2 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, महागठबंधन ने राजद के 73, कांग्रेस के 24, भाकपा माले के 14, भाकपा के 5, माकपा के 3 और वीआईपी के 5 प्रत्याशी उतारे हैं।

          महिला मतदाताओं की भूमिका निर्णायक:
          इस बार कुल मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 47.2% है। यही वजह है कि राजग ‘सुरक्षित बहन-बेटी’ और ‘सशक्त महिला-सशक्त बिहार’ जैसे नारे दोहरा रहा है, जबकि महागठबंधन महंगाई, रोजगार और शिक्षा के मुद्दों के जरिये महिलाओं को लुभा रहा है।

          जातीय और क्षेत्रीय समीकरण:
          पहले चरण में मगध, मिथिलांचल, मुंगेर, वैशाली और तिरहुत जैसे क्षेत्र शामिल हैं, जहां यादव, दलित, कुशवाहा और मुसलमान मतदाता प्रभावशाली हैं। भाजपा जहां ‘राम मंदिर’ और ‘सनातन गौरव’ के मुद्दे को केंद्र में रखे है, वहीं राजद-कांग्रेस गठबंधन ‘सामाजिक न्याय’ और ‘रोजगार’ को प्रमुख मुद्दा बना रहा है।

          चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि पहले चरण का मतदान पूरे बिहार के सियासी रुझान की दिशा तय करेगा। अगर महिला और युवा मतदाता एकतरफा वोट करते हैं, तो नतीजे अप्रत्याशित हो सकते हैं।


          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Assembly Elections 2025 Bihar Election Security Arrangements First Phase Voting Samrat Chaudhary Tejashwi Yadav तेजस्वी यादव पहले चरण का मतदान बिहार चुनाव सुरक्षा व्यवस्था बिहार विधानसभा चुनाव 2025 सम्राट चौधरी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          April 27, 2026

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.