Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 18:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: झारखंड में चार सीटों के लिए 25 को मतदान, 93 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 82 लाख वोटर
          Headline

          Ranchi: झारखंड में चार सीटों के लिए 25 को मतदान, 93 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 82 लाख वोटर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 24, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  राज्य की चार लोकसभा सीटों गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर के लिए 25 मई को मतदान होगा। चारों सीटों पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली है। इन सीटों पर कुल 82,16,506 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगें। इनमें 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं। कुल बूथों की संख्या 8963 है। इनमें 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में हैं। इनमें 02 लाख 44 हजार फर्स्ट टाइम वोटर हैं।

          रांची में 21.88 लाख मतदाता चुनेंगे अपना सांसद

          रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21,97,331 मतदाता हैं। इनमें 11,12,524 पुरुष और 10,84,738 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2377 बूथ हैं। इनमें 949 शहरी क्षेत्र में और 1428 ग्रामीण इलाके में हैं। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा ने यहां मौजूदा सांसद संजय सेठ पर विश्वास जताया है, तो कांग्रेस ने युवा चेहरे यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाया है।

          जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 18,69,278 मतदाता हैं। इनमें 9,37,412 पुरुष और 9,31,733 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1887 बूथ हैं। इनमें 688 शहरी क्षेत्र में और 1199 ग्रामीण इलाके में हैं। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भाजपा के मौजूदा सांसद विद्युत वरण महतो और इंडी एलायंस से झामुमो के समीर मोहंती चुनाव लड़ रहे हैं। जमशेदपुर सीट पर 2014 से भाजपा के विद्युत वरण महतो जीत रहे हैं।

          धनबाद लोकसभा सीट झारखंड में छठे चरण में सबसे अधिक मतदाताओं वाला क्षेत्र है। यहां कुल 22,85,237 मतदाता हैं। इनमें 11,96,501 पुरुष और 10,88,656 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2539 बूथ हैं। इनमें 1316 शहरी क्षेत्र में और 1223 ग्रामीण इलाके में हैं। धनबाद लोकसभा सीट पर कुल 25 प्रत्याशी हैं। वर्ष 2009 से लगातार इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा ने तीन बार के सांसद पीएन सिंह का टिकट काटकर बाघमारा विधायक ढुलू महतो को मैदान में उतारा है। इनका मुकाबला इंडी गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह से है। अनुपमा सिंह एक राजनीतिक परिवार से आतीं हैं। वह पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह की बहू और बेरमो विधायक जयमंगल सिंह की पत्नी हैं। कांग्रेस के ददई दुबे ने आखिरी बार वर्ष 2004 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

          गिरिडीह लोकसभा सीट पर 16 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 8,64,660 मतदाता करेंगे। इनमें 9,60,489 पुरुष और 9,04,163 महिला मतदाता हैं। गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2160 बूथ हैं। इनमें 408 शहरी क्षेत्र में और 1762 ग्रामीण इलाके में हैं। गिरिडीह लोकसभा सीट पर एनडीए और इंडी के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। एनडीए गठबंधन के आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी मैदान में हैं और उनके सामने इंडी के झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो हैं। यह सीट 2014 से एनडीए के कब्जे में है। झामुमो के टेकलाल महतो ने आखिरी बार 2009 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि छठे चरण के मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी बूथ व्यवस्थित किये जा चुके हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chief Electoral Officer Lok Sabha Elections vote
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.