Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 28 October 2026 || 06:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: प्रधानमंत्री मोदी 15 को देंगें झारखंड को चार वंदे भारत ट्रेनों की सौगात
          Headline

          Ranchi: प्रधानमंत्री मोदी 15 को देंगें झारखंड को चार वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 8, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर आएंगे। वे झारखंड को चार वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। वे संताल परगाना से शुरू होने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों को जमशेदपुर से हरी झंडी दिखाएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

          प्रधानमंत्री देवघर से बनारस और गोड्डा से रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही एक अन्य ट्रेन, जो कि बिहार के भागलपुर से चलकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जाएगी। यह ट्रेन हंसडीहा और दुमका होते हुए हावड़ा प्रस्थान करेगी। संताल परगना में गुजरने वाली तीन वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा।

          देवघर से बनारस वंदे भारत ट्रेन के परिचालन शुरू होने से लोगों में उत्साह है। बैद्यनाथ धाम से काशी विश्वानाथ ज्योतिर्लिंग के बीच सीधी ट्रेन शुरू हो जाने से श्रद्धालुओं में खुशी है। अब लोग कम समय में बनारस जा सकेंगे। यह ट्रेन देवघर स्टेशन से दोपहर 3:15 बजे खुलेगी और गया के रास्ते बनारस रात 10:20 बजे पहुंचेगी। बनारस से यह ट्रेन सुबह 6:20 बजे खुलेगी और दोपहर 1:30 बजे देवघर पहुंचेगी।

          गोड्डा के लोगों को पहली वंदे भारत का तोहफा मिलने जा रहा है। इससे पहले गोड्डा से रांची जाने के लिए दो ट्रेनें थीं लेकिन अब वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से यात्रा का समय  कम हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक गोड्डा स्टेशन से दोपहर 3:10 बजे वंदे भारत रांची के लिए खुलेगी, जो कि हसडीहा में 3:48 बजे, दुमका 4:33 बजे, बासुकिनाथ 4:48 बजे, देवघर 5:12 बजे, जसीडीह 5:33 बजे खुलेगी। यह ट्रेन मधुपुर और महेशमुंडा के रास्ते रांची पहुंचेगी। रांची से यह ट्रेन सुबह पांच बजे खुलेगी और दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी।

          भागलपुर से खुलकर कोलकाता को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन दुमका होकर गुजरेगी। यह ट्रेन भागलपुर से दोपहर 3:20 मिनट में खुलेगी और हंसडीहा होते हुए दुमका से शाम 5:20 मिनट में खुलेगी। फिर रामपुरहाट होते हुए रात के 9:20 मिनट में हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन से दुमका से कोलकाता का सफर मात्र चार घंटे का रह जाएगा।

          Deoghar to Banaras Prime Minister Narendra Modi Vande Bharat Train
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          October 27, 2026

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          October 27, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          October 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          नशे की गिरफ्त में आई नई पीढ़ी तो बर्बाद हो जाएगा बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

          सहरसा में 72 हजार रुपये घूस लेते आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए मांग रहा था रिश्वत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.