Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 April 2026 || 20:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi News: केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंजूनाथ भजंत्री को रांची उपायुक्त बनाये जाने पर जताया कड़ा एतराज, 15 दिनों में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
          Headline

          Ranchi News: केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंजूनाथ भजंत्री को रांची उपायुक्त बनाये जाने पर जताया कड़ा एतराज, 15 दिनों में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 4, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          कहा, भजंत्री को रांची डीसी बनाना झारखंड हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन

          Ranchi News:  केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंजूनाथ भजंत्री को रांची डीसी बनाये जाने पर राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कड़ा एतराज जताते हुए इसे झारखंड हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताया है। आयोग ने मुख्य सचिव को हाई कोर्ट के छह दिसंबर, 2021 के आदेश का अनुपालन करने का कहा है, जिसमें उसने देवघर के तत्कालीन डीसी मंजूनाथ भजंत्री को पद से हटाने, विभागीय कार्यवाही करने और आयोग की अनुमति के बिना चुनाव कार्य से जुड़े पद पर पदस्थापित नहीं करने का आदेश दिया था। साथ ही आयोग ने मुख्य सचिव को 15 दिनों में कार्रवाई रिपोर्ट आयोग को भेजने का आदेश दिया है।

          चुनाव आयोग ने अपने पत्र में लिखा है कि मधुपुर उपचुनाव में तत्कालीन डीसी ने आयोग के वोटर टर्न आउट एप और प्रेस कांफ्रेंस में अलग-अलग आंकड़ा पेश करने की वजह से उन्हें 26 अप्रैल, 2021 को उपायुक्त के पद से हटा दिया गया था लेकिन आचार संहिता समाप्त होने के बाद सरकार ने उन्हें फिर से देवघर डीसी के पद पर पदस्थापित करने का आदेश दिया था। इसके करीब छह माह बाद मुख्य निर्वाची अधिकारी (सीइओ) ने आयोग को रिपोर्ट भेजी थी।

          इस रिपोर्ट में सीईओ ने बताया कि डीसी ने आचार संहिता खत्म होने के बाद आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में सांसद निशिकांत दूबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। चुनाव आयोग ने सीइओ की रिपोर्ट पर डीसी से स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन उन्होंने संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने के बाद छह दिसंबर, 2021 को आयोग ने उपायुक्त को हटाने और भविष्य में आयोग की अनुमति के बिना चुनाव से जुड़े काम में पदस्थापित नहीं करने का आदेश दिया था लेकिन फिर भी सरकार ने उन्हें पद से नहीं हटाया।

          चुनाव आयोग ने पत्र में लिखा है कि 23 दिसंबर, 2021 को कार्मिक विभाग की ओर से आयोग को एक पत्र लिखा गया। इसमें कहा गया कि आयोग अपना आदेश वापस ले। क्योंकि, आचार संहिता समाप्त होने के बाद इस तरह का आदेश देने का अधिकार आयोग को नहीं है। इस तरह के आदेश से राज्य की संप्रभुता प्रभावित होती है। इसके बाद आयोग ने 15 दिसंबर, 2022 को पत्र भेज कर इस मामले में मुख्य सचिव की राय मांगी लेकिन उन्होंने अपनी राय नहीं दी। इसके बाद 26 दिसंबर, 2022 को मंजूनाथ भजंत्री से जिला निर्वाचन पदाधिकारी का काम वापस ले लिया गया था और उसे डीडीसी को सौंप दिया।

          उल्लेखनीय है कि मधुपुर उपचुनाव में तत्कालीन डीसी ने आयोग के वोटर टर्न आउट एप और प्रेस कांफ्रेंस में अलग-अलग आंकड़ा पेश करने को लेकर चुनाव आयोग ने छह दिसंबर, 2021 को मंजूनाथ भजंत्री को उपायुक्त के पद से हटाने का आदेश दिया था। मंजूनाथ भजंत्री ने आयोग के आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका (5716/22) दायर की थी। मंजूनाथ भजंत्री ने याचिका में चुनाव आयोग के आदेश को नियम के विरुद्ध बताया था। सिंगल बेंच ने भजंत्री की याचिका को स्वीकार कर ली। इसके बाद आयोग ने सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में एलपीए (244/24) दायर की।

          हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद 30 सितंबर को फैसला सुनाया और चुनाव आयोग के आदेश को सही करार दिया। न्यायालय ने आदेश में कहा था कि आयोग का आदेश नहीं मानना संविधान के मूल ढांचे पर प्रहार करने जैसा है। उसका निर्देश मानना राज्य के लिए बाध्यकारी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Central Election Commission chief Secretary Jharkhand High Court ranchi dc
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में ऑरेंज अलर्ट: बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी,30 अप्रैल तक बदलेगा

          April 29, 2026

          वोट डालने के बाद चुनाव आयोग पर बरसीं ममता, कहा “हिंसा और दबाव में हो रहा चुनाव, किया सत्ता में लौटने का दावा

          April 29, 2026

          बंगाल चुनाव: तनाव के बीच वोटरों का जोश, कई जिलों में 90% से ज्यादा वोटिंग

          April 29, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में ऑरेंज अलर्ट: बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी,30 अप्रैल तक बदलेगा

          वोट डालने के बाद चुनाव आयोग पर बरसीं ममता, कहा “हिंसा और दबाव में हो रहा चुनाव, किया सत्ता में लौटने का दावा

          बंगाल चुनाव: तनाव के बीच वोटरों का जोश, कई जिलों में 90% से ज्यादा वोटिंग

          प्यार, धोखा और ड्रामा: शादी से पहले प्रेमी के घर पहुॅच प्रेमिका ने मचाया बवाल

          हथेली का आकार खोलेगा भविष्य के राज, जानें आप कितने भाग्यशाली हैं?

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.