Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 20 September 2026 || 13:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: न्याय उलगुलान महारैली 21 को, मुख्यमंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा, कहा-केंद्र सरकार के नीतियों का पोल खोलने का काम करेंगे
          Headline

          Ranchi: न्याय उलगुलान महारैली 21 को, मुख्यमंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा, कहा-केंद्र सरकार के नीतियों का पोल खोलने का काम करेंगे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 20, 2024Updated:April 20, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi:  रांची के प्रभात तारा मैदान में रविवार को न्याय उलगुलान महारैली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन न्याय उलगुलान महारैली की तैयारियों का जायजा लेने खुद प्रभात तारा मैदान पहुंचे।

          इस बीच मुख्यमंत्री पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम लोग केंद्र सरकार के नीतियों का पोल खोलने का काम करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर जनता में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जनता लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। मंहगाई, बरोजगारी बड़ा मुद्दा है। झारखंड में 14 सीटों पर गठबंधन विजयी होगा। मौके पर झामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्य, कांग्रेस से राकेश सिन्हा , राजद से कैलाश यादव, माले नदीम खान, आबिद खान सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

          झामुमो की ओर से आयोजित इस उलगुलान महारैली में इंडी गठबंधन के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, लालू यादव, तेजस्वी यादव, फारूख अब्दुल्ला, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, कल्पना सोरेन, उद्धव ठाकरे की प्रतिनिधि सुनीता चतुर्वेदी एक मंच से उलगुलान महारैली को संबोधित करेंगे।

          उलगुलान न्याय महारैली में दिखेंगे इंडी गठबंधन के सभी उम्मीदवार

          झामुमो के नेतृत्व में इंडी गठबंधन की तरफ से रविवार को उलगुलान न्याय महारैली से लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा। साथ ही इंडी गठबंधन इस रैली के जरिए एकजुटता का भी परिचय देकर चुनावी मैदान में उतरेगा। इस रैली में गठबंधन के सभी उम्मीदवार मंच पर दिखेंगे। वैसे तो इंडी गठबंधन अब तक 11 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका है। बची तीन लोकसभा सीटों रांची, जमशेदपुर और पलामू की घोषणा होनी बाकी है। रांची लोकसभा सीट कांग्रेस कोटे में है। इस सीट से सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके साथ मंत्री बन्ना गुप्ता के नाम की चर्चा केंद्रीय चुनाव समिति में चल रही है, जिस पर पार्टी निर्णय ले सकती है।

          हालांकि, रांची लोकसभा के लिए सुबोधकांत सहाय की बेटी के नाम पर आलाकमान अंतिम निर्णय ले सकता है। जेएमएम कोटे की जमशेदपुर लोकसभा सीट से आस्तिक महतो और पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के नाम पर मुहर लग सकती है जबकि पलामू लोकसभा सीट राजद के खाते में है और इस सीट से आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

          सुबोधकांत सहाय की बेटी के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व राजी होता है, तो चुनावी मैदान में कांग्रेस की तीन महिला उम्मीदवार होंगी। गोड्डा से प्रदीप यादव का नाम आगे था। ऐसे में धनबाद से अनुपमा सिंह का नाम आगे बढ़ाया गया। इसके पीछे दलील थी कि एक महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाये। अनुपमा सिंह का नाम तय होने के बाद प्रदीप यादव का मामला फंसा गया।

          इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी ने दीपिका पांडेय सिंह का नाम आगे बढ़ाया और केंद्रीय नेतृत्व सहमत भी हो गया। अब इधर सुबोधकांत सहाय ने भी अपनी बेटी का नाम आगे बढ़ाया है। ऐसे में राज्य में भाजपा ने कोडरमा, सिंहभूम से महिला उम्मीदवारों को उतरा है जबकि इंडी गठबंधन ने सिंहभूम और गोड्डा से महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

          Chief Minister Champai Soren indie alliance Justice Ulgulan Maharally
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          September 19, 2026

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          September 19, 2026

          पलामू में जैप-8 के सूबेदार की गो/ली लगने से मौत, जांच शुरू,सर्विस राइफल से चली गोली

          September 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          पलामू में जैप-8 के सूबेदार की गो/ली लगने से मौत, जांच शुरू,सर्विस राइफल से चली गोली

          बिहार के शिक्षण संस्थानों को 461 करोड़ की वित्तीय मदद,अनुदानित-वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के कर्मचारियों को राहत

          भागलपुर में बाढ़ से 1,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान, 9.5 लाख आबादी प्रभावित, गांवों में राहत का इंतजार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.