Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 20:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline» Ranchi: वंदे भारत एक्सप्रेस का चौथा ट्रायल सफल, प्रधानमंत्री 27 जून को करेंगे उद्घाटन
          Headline

           Ranchi: वंदे भारत एक्सप्रेस का चौथा ट्रायल सफल, प्रधानमंत्री 27 जून को करेंगे उद्घाटन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 26, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  बिहार और झारखंड की राजधानी रांची को जोड़ने के लिए शुरू की जा रही सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का चौथा ट्रायल सोमवार को सफल रहा है। सुबह 4:15 बजे पटना से इस ट्रेन का अंतिम ट्रायल किया गया। यह ट्रेन निर्धारित समय से पांच मिनट पहले सिर्फ छह घंटे में रांची पहुंच गई। अंतिम ट्रायल में रेलवे के अधिकारी और मीडिया के लोगों को शामिल किया गया।

          पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। यह ट्रेन पटना से हटिया तक चलेगी। उद्घाटन मौके पर चयनित 10 स्कूली बच्चों को फ्री में रांची से पटना तक का सफर कराया जाएगा। इसके अलावा चयनित 10 स्कूली बच्चे उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाने के समय मौजूद रहेंगे। इससे पहले 12 जून को पहला और 18 जून को दूसरा ट्रायल और 25 जून को तीसरा ट्रायल किया गया।

          सप्ताह में छह दिन नियमित रूप से चलेगी ट्रेन

          27 जून को उद्घाटन होने के बाद यह ट्रेन नियमित तौर पर सप्ताह में मंगलवार छोड़कर छह दिन रांची से पटना तक चलेगी। कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। वंदे भारत ट्रेन हटिया स्टेशन से अपराह्न बाद 3:55 बजे खुलेगी और शाम 4:10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद शाम 4:15 बजे पटना के लिए रवाना होगी। यह रात 10:10 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन 6:15 घंटे में 385 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। समय-सारिणी स्वीकृति होते ही ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।

          रांची से पटना का किराया 1760 रुपये और 860 रुपये

          रेलवे की ओर से इस ट्रेन के लिए किराए की भी घोषणा कर दी गई है। पटना से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने के लिए यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1760 रुपये और चेयरकार के लिए 890 रुपये देने होंगे। इसमें कैटरिंग की राशि नहीं जोड़ी गई है। यात्री अपनी इच्छा के अनुसार, खाने का आर्डर दे सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा।

          वंदे भारत ट्रेन की खासियत

          ट्रेन में सफर करने के दौरान कई तरह की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। ट्रेन में सबसे आकर्षण वाली बात यह है कि अगर ट्रेन में कोई सफर कर रहा हो और उसे कुछ पढ़ने का मन करे तो जिस तरह फ्लाइट में सिंगल चेयर पर लाइट बटन होता है , उसी तरह की सुविधा इस ट्रेन में भी है। इसमें रिवाल्विंग चेयर भी है। एक साथ अगर फैमिली टिकट कराती है तो बीच में डाइनिंग स्पेस भी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          उद्घाटन ऑन लाईन ट्रायल पटना प्रधानमंत्री रांची रांची न्यूज वंदे भारत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.