Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 00:42
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: देश में 10 करोड़ परिवारों को निमंत्रण और पांच लाख मंदिरों में होगा कार्यक्रम: विनायक राव देशपांडे
          Headline

          Ranchi: देश में 10 करोड़ परिवारों को निमंत्रण और पांच लाख मंदिरों में होगा कार्यक्रम: विनायक राव देशपांडे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 2, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  झारखंड में घर-घर जाकर अयोध्या से आया पूजित अक्षत को देकर निमंत्रण दिया जा रहा है। झारखंड प्रांत के सभी जिलों में मंगलवार को हजारों गांव और नगरीय क्षेत्र में अभियान चलाया गया। अभियान को गति देने के लिए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे का प्रवास झारखंड प्रदेश के रांची में हुआ।

          उन्होंने रांची के हटिया क्षेत्र में स्वयं घूमकर प्राण प्रतिष्ठा के दिन धार्मिक-आध्यात्मिक अनुष्ठान करने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद के आरती अपने-अपने निकटतम मंदिर के कार्यक्रम में ही करने का आग्रह किया। साथ ही अपने क्षेत्र को अयोध्या मानकर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम करने काआग्रह किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के 10 करोड़ परिवारों तक कार्यकर्ता निमंत्रण देंगे और पांच लाख से अधिक मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, आरती एवं दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा।

          उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में लगभग 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। राम मंदिर को लेकर विदेश में रह रहे हिंदू समाज में भी काफी उत्साह है। अमेरिका के सात सौ मंदिर सहित अनेक देशों में स्थित सैकड़ों मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ दीपोत्सव का कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने समस्त सनातन हिंदू समाज से आग्रह किया 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी अपने निकटतम मंदिर में परिवार के साथ तीन घंटा के लिए अनुष्ठान में अवश्य शामिल हो। घर की सभी महिलाएं अपने-अपने घरों से आरती की थाली सजा कर लाएं एवं आरती में सम्मिलित हो तथा रात्रि में भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम करें।

          उन्होंने हटिया क्षेत्र में अद्वैत स्वरूप आश्रम तुपूदाना के स्वामी अमर महाराज और राष्ट्रपति के द्वारा अमृत पुरस्कार प्राप्त महावीर नायक को निमंत्रण देते हुए अयोध्या आने का आग्रह किया। महावीर नायक ने निमंत्रण देने के लिए आए हुए पदाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि मानो हमारी शबरी माता के कुटिया में भगवान राम के प्रतिरूप बनकर राम भक्तों का पधारना हुआ है, जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। महावीर नायक ने स्वयं अपने मोहल्ले के अनेकों घरों में घूमकर लोगों को निमंत्रण दिया।

          इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख जुगल किशोर, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, बजरंग दल विभाग संयोजक प्रिंस अजमानी, बजरंग दल मिलन केंद्र महानगर प्रमुख मुकेश गिरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Ayodhya Pran consecration of Ram temple Ranchi News Vishwa Hindu Parishad worshiped akshat
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.