Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 13:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: हाई कोर्ट से पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में राजा पीटर को मिली जमानत
          Headline

          Ranchi: हाई कोर्ट से पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में राजा पीटर को मिली जमानत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 13, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  झारखंड हाई कोर्ट से पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता गोपाल सिंह पातर उर्फ राजा पीटर को बुधवार को जमानत मिल गई।  न्यायाधीश एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कुछ शर्तों के साथ जमानत के आदेश दिए।

          इससे पहले झारखंड हाई कोर्ट से दो बार राजा पीटर की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट से भी उनकी जमानत याचिका मेरिट के आधार पर खारिज हो चुकी थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि राजा पीटर साढे छह साल से जेल में हैं एवं इस मामले में गवाहों की संख्या भी काफी अधिक है, ऐसे में उन्हें जमानत प्रदान की जाए।

          इस मामले में राजा पीटर को मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए एनआईए ने उन्हें नौ अक्टूबर, 2017 को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एनआईए ने करीब पांच प्रोटेक्टेड गवाहों के बयान दर्ज कराये हैं। एनआईए इस मामले की जांच 28 जून, 2017 से कर रही है।

          दरअसल, नौ जुलाई, 2008 को बुंडू के एसएस हाई स्कूल में एक समारोह के दौरान रमेश सिंह मुंडा सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रांची पुलिस के अलावा सीआईडी भी इस हत्याकांड की जांच कर चुकी है, लेकिन हत्यारे तक नहीं पहुंच सकी थी। इसी मामले में राजा पीटर के अंगरक्षक शेषनाथ सिंह खरवार को सात अक्टूबर, 2017 को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में शामिल रहे नक्सली कुंदन पहन ने राज्य पुलिस के सामने 27 मई, 2017 को समर्पण किया था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bail raja peter Ranchi News State Minister Ramesh Singh Munda
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.