Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 21:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: गोड्डा और राजमहल में त्रिकोणीय, दुमका में भाजपा-झामुमो में मुकाबला
          Headline

          Ranchi: गोड्डा और राजमहल में त्रिकोणीय, दुमका में भाजपा-झामुमो में मुकाबला

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 31, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          दुमका, राजमहल, गोड्डा संसदीय सीट पर वोटिंग एक जून को

          Ranchi:  लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए शनिवार को मतदान होंगे। राज्य की तीन लोकसभा सीटों दुमका, गोड्डा और राजमहल सीटों पर वोटिंग होगी। आखिरी चरण में झारखंड के तीन सीटों से 52 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। तीनों लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर चुनाव आयोग और पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

          आखिरी चरण में दुमका और गोड्डा लोकसभा सीट से 19-19 प्रत्याशी और राजमहल लोकसभा सीट से 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गोड्डा और राजमहल में त्रिकोणीय मुकाबला है। गोड्डा में भाजपा से सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस से विधायक प्रदीप यादव आमने-सामने हैं। अभिषेक आनंद झा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े होकर यहां मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

          संताल परगना प्रमंडल का यह इलाका पिछले कई दशकों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) का गढ़ रहा है। दुमका लोकसभा सीट से झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन आठ बार चुनाव जीत चुके हैं लेकिन वर्ष 2019 के चुनाव में शिबू सोरेन को भाजपा के सुनील सोरेन ने पराजित किया था। इस बार शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन को भाजपा ने दुमका से उम्मीदवार बनाया है जबकि जेएमएम ने शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन को प्रत्याशी बनाया है।

          राजमहल लोकसभा सीट से वर्ष 2014 और 2019 में जेएमएम के विजय हांसदा विजयी रहे और वो इस बार हैट्रिक बनाने के लिए चुनाव मैदान में हैं। विजय हांसदा को रोकने के लिए बीजेपी ने ताला मरांडी को उम्मीदवार बनाया है। गोड्डा में बीजेपी के निशिकांत दुबे ने 2009, 2014 और 2019 में जीत हासिल की और वे चौथी बार जीत हासिल करने के लिए मैदान में हैं। गोड्डा में निशिकांत दुबे को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने विधायक प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया है।

          राजमहल में झामुमो से विजय हांसदा और भाजपा से ताला मरांडी आमने-सामने हैं। बोरियो से झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने झामुमो से बगावत कर राजमहल में ताल ठोंक दिया है। उनके आने से यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। दुमका लोकसभा सीट से झामुमो से नलिन सोरेन ताल ठोंक रहे हैं जबकि सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन भाजपा से उन्हें चुनौती दे रही हैं।

          तीनों लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग के लिए 6258 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं। इनमें 489 बूथ शहरी इलाके में और 5769 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इसमें 241 बूथों की कमान महिलाओं के हाथों में होगी जबकि 7 बूथों पर दिव्यांग और 11 पर युवा मतदान की सारी व्यवस्था संभालेंगे। कुल 18 बूथ यूनिक हैं। करीब 5323886 मतदाता इन तीनों सीटों के 53 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में पुरुष मतदाताओं की संख्या 27,00,538 और महिला मतदाताओं की संख्या 26,23,315 है जबकि 33 ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Dumka Godda and Rajmahal Lok Sabha Elections vote
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.