Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 21 September 2026 || 16:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में राज्य के विद्यार्थियों को पैसे की तंगी नहीं बनेगी बाधा: मुख्यमंत्री
          Headline

          Ranchi: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में राज्य के विद्यार्थियों को पैसे की तंगी नहीं बनेगी बाधा: मुख्यमंत्री

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 21, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          चम्पाई सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

          Ranchi:  मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य का कोई भी विद्यार्थी आर्थिक तंगी की वजह से उच्च और तकनीकी शिक्षा से वंचित ना रहे, यह सरकार का संकल्प है। इस दिशा में राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन योजनाओं का लाभ यहां के गरीब और मेधावी विद्यार्थियों को सुलभता के साथ मिलना सुनिश्चित करें।

          मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के “गो लाइव ऑफ स्टूडेंट एप्लीकेशन मॉड्यूल” का शुभारंभ किया। इसके तहत जिन विद्यार्थियों का चयन उच्च शिक्षण संस्थान के लिए हो चुका है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें सरकार द्वारा इस योजना के लिए जिन बैंकों के साथ इकरारनामा किया गया है, उनके द्वारा 15 लाख रुपये तक का शिक्षा लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

          फ्लैगशिप योजनाओं का विद्यार्थियों को मिले पूरा लाभ

          मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सरकार ने गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना और मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना जैसी अनेकों योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का लाभ गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यहां के बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की कोचिंग के साथ मेडिकल इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइनिंग, जर्नलिज्म और लॉ जैसे कोर्सेज करने में पैसे की तंगी बाधा नहीं बने।

          विद्यार्थियों को राज्य में उत्कृष्ट उच्च शिक्षा मिले

          मुख्यमंत्री ने राज्य में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को बेहतर और उत्कृष्ट बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यहां से बड़े पैमाने पर विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए दूसरे प्रदेशों का रुख करते हैं। ऐसे में हमें यह प्रयास करना होगा कि यहां के उच्च शिक्षण संस्थानों में क्वालिटी एजुकेशन के साथ कैंपस प्लेसमेंट की भी मजबूत व्यवस्था हो ताकि यहां के विद्यार्थी अपने ही राज्य में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अच्छा जॉब भी हासिल कर सकें।

          उच्च शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण कार्य में तेजी लाएं

          मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कई नए डिग्री कॉलेज के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कई भवन निर्माण कार्य हो रहा है। इन भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और तय समय सीमा के अंदर पूरी करें ताकि इसका लाभ यहां के शिक्षकों और विद्यार्थियों को मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कस्बों, छोटे शहरों और प्रखंडों में कई नए कॉलेज खोले जा रहे हैं ताकि यहां के विद्यार्थियों को घर के आसपास ही बेहतर और उच्च शिक्षा मिल सके।

          ट्राइबल यूनिवर्सिटी को जल्द बनाएं क्रियाशील

          मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में खोले जाने वाले ट्राइबल यूनिवर्सिटी को जल्द क्रियाशील बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह यूनिवर्सिटी इस राज्य के लिए काफी काफी मायने रखेगा। इससे यहां के जनजातीय भाषाओं को बढ़ावा मिलेगा। ऐसे में इस विश्वविद्यालय को शुरू करने को लेकर नियुक्ति समेत अन्य सभी प्रक्रियाओं को यथाशीघ्र पूरा करें।

          मुख्यमंत्री ने बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जो भी योजनाएं संचालित हों, उनके बेहतर नतीजे प्राप्त होने चाहिए।बैठक में मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, निदेशक उच्च शिक्षा रामनिवास यादव, निदेशक तकनीकी शिक्षा सुनील कुमार, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम के कार्यपालक निदेशक संजय कुजूर एवं महाप्रबंधक अविनाश कुमार दीपक, एचडीएफसी बैंक झारखंड जोनल हेड अभिषेक कुमार, क्लस्टर हेड रांची धर्मेंद्र कुमार, गवर्नमेंट बैंकिंग हेड नवनीत गांधी तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

          Chief Minister Champai Soren Guruji Student Credit Card Higher and technical education
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबे छह बच्चे, इलाके में मचा कोहराम

          September 21, 2026

          धनबाद के लोयाबाद मुस्लिम बस्ती में भू-धंसान, चार घर चपेट में, 30 फीट गहराई तक धंसी जमीन, दहशत में परिवार

          September 20, 2026

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          September 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबे छह बच्चे, इलाके में मचा कोहराम

          धनबाद के लोयाबाद मुस्लिम बस्ती में भू-धंसान, चार घर चपेट में, 30 फीट गहराई तक धंसी जमीन, दहशत में परिवार

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से ह/त्या, मकई के खेत में मिला शव

          एमएलसी चुनाव में जन सुराज के 5 उम्मीदवार घोषित,प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 7वां वेतनमान का वादा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.