Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 01:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: झारखंड के बड़े न्यूरोलॉजिस्ट में शुमार डॉक्टर उज्ज्वल राय संगीत से करते हैं मरीजों का इलाज
          Headline

          Ranchi: झारखंड के बड़े न्यूरोलॉजिस्ट में शुमार डॉक्टर उज्ज्वल राय संगीत से करते हैं मरीजों का इलाज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 21, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          देवेन्द्रशर्मा Ranchi:  भारत में चिकित्सा सेवा दिन-प्रतिदिन आधुनिक होती जा रही है।  इनके लाभ भी अधिक प्राप्त हो रहे है। विभिन्न विधाओं से डॉक्टर मरीज का इलाज कर रहे हैं। विदेशों में पहले से प्रचलित इलाज के इस पद्धति का अब झारखंड रांची के चिकित्सक भी उपयोग कर रहे हैं। इससे मरीजों को आराम भी मिल रहा है । आयुर्वेद पद्धति हो, होमियोपैथ पद्धति हो या फिर एलोपैथ पद्धति हो हर पद्धति में मरीज को लाभ पहुंचना किसी भी डॉक्टर का अंतिम लक्ष्य होता है, ताकि मरीज को बीमारी से निजात मिल सके, लेकिन रांची में एक ऐसे चिकित्सक हैं जो संगीत के माध्यम से मरीजों का इलाज करते हैं।

          रांची के बरियातू के पास अपना निजी क्लिनिक चला रहे राजधानी के बड़े न्यूरोलॉजिस्ट में शुमार डॉक्टर उज्ज्वल राय बताते हैं कि जिस प्रकार से अन्य पद्धति के माध्यम से मरीजों का इलाज होता है, उसी प्रकार म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से भी मरीजों का इलाज किया जाता है। विदेशों में पहले से प्रचलित है म्यूजिक थेरेपी।  डॉक्टर उज्ज्वल ने बताया कि इस थेरेपी के माध्यम से विदेशों में मरीजों का पहले से इलाज हो रहा है और और म्यूजिक थेरेपी का उपयोग धीरे-धीरे भारत में भी शुरू हो रहा है।

          न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर उज्ज्वल राय बताते हैं कि जिस प्रकार से फिजियोथैरेपी के डॉक्टर अपने मरीज का इलाज करते हैं, उसी प्रकार से म्यूजिक थेरेपी से भी इलाज होता है ।इस इलाज में सिर्फ म्यूजिक एक मात्र इलाज करने का एक साधन होता है। जिससे डॉक्टर मरीज के दिमाग को रिहेबिलिटेट कर पाते हैं। भारत में फिलहाल दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में म्यूजिक थेरेपी से मरीजों का इलाज शुरू हो रहा है। कई मरीज इससे लाभ पाकर स्वस्थ भी हुए हैं। विदेशों में वेस्टर्न म्यूजिक से मरीजों को दी जाती है थेरेपी , म्यूजिक थेरेपी का उपयोग न्यूरोलॉजिकल बीमारी या फिर साइकेट्रिक बीमारी में किया जाता है। डॉ उज्ज्वल बताते हैं इस विधि का उपयोग अमेरिका में खूब होता है और अमेरिका में कई डॉक्टरों म्यूजिक थेरेपी से मरीजों को ठीक भी किया है।

          उन्होंने बताया कि अभी तक इस थेरेपी में जितने भी म्यूजिक का उपयोग किया जाता था, वो वेस्टर्न कल्चर से जुड़े होते थे ।क्योंकि इसमें ज्यादातर रिसर्च अमेरिका या फिर अन्य विदेशों में हुए हैं, लेकिन धीरे-धीरे अब भारत में भी इस पद्धति को अपनाया जा रहा है।
          भारत के चिकित्सक अब हिंदी संगीत का इस्तेमाल मरीजों के इलाज में कर रहे हैं। भारतीय चिकित्सकों के द्वारा भी कई ऐसे संगीत का चयन किया जा रहा है जो भारतीय और हिंदी संगीत हैं और इसमें भी म्यूजिक के कई नोट निर्धारित किए जा रहे हैं, ताकि हर नोट के माध्यम से मरीजों के दिमाग की खोई हुई शक्ति को ठीक किया जा सके।

          डॉक्टर उज्ज्वल बताते हैं कि न्यूरो से जुड़े कई तरह के मरीज आते हैं । जैसे भूलने की आदत वाले मरीज या फिर याददाश्त भूल जाने वाले मरीज इत्यादि । इन सभी तरह के बीमारियों में म्यूजिक थेरेपी का उपयोग हो सकता है ।मरीजों की बीमारी के हिसाब से संगीत का भी चयन किया गया है, ताकि संगीत की धुन को दिमाग की खोई हुई शक्ति पकड़ सके। न्यूरोलॉजिकल समस्या के साथ कई तरह के दर्द में कारगर है म्यूजिक थेरेपी।  डॉक्टर उज्ज्वल आगे बताते हैं कि म्यूजिक से सिर्फ न्यूरोलॉजिकल ही नहीं, बल्कि कई तरह के दर्द को भी आराम दिया जा सकता है। म्यूजिक सुनने के बाद मरीज कई तरह के दर्द को भूल जाते हैं ।

          न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर उज्ज्वल बताते हैं कि कई बार युवाओं में नशे की लत भी देखने को मिलती है। म्यूजिक थेरेपी से युवाओं में नशे की लत को छुड़ाया जा सकता है। रांची में डॉक्टर उज्ज्वल कर रहे म्यूजिक थेरेपी से मरीजों का इलाज, डॉक्टर उज्ज्वल बताते हैं कि म्यूजिक थेरेपी से लोगों का इलाज कराने की परंपरा उनकी तरफ से रांची में शुरू की गई है। उनका मानना है कि म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से न्यूरो की गंभीर से गंभीर बीमारी को ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि संगीत से सभी को प्यार होता है ।ऐसे में जब संगीत की धुन व्यक्ति के दिमाग में जाती है तो भूलने वाले न्यूरॉन को मरने से बचाता है।इसलिए म्यूजिक थेरेपी से कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अमेरिका इंडिया इलाज म्यूजिक थेरेपी रांची न्यूज वेस्टर्न म्यूजिक
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.