Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 05:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों एवं आदर्श विद्यालयों में होगी अनुभवी एवं दक्ष शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति
          Headline

          Ranchi: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों एवं आदर्श विद्यालयों में होगी अनुभवी एवं दक्ष शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 24, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          25 से 30 जून तक ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करने का मिलेगा अवसर
          न्यूनतम तीन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय एवं पांच आदर्श विद्यालयों के लिए आवेदन कर सकेंगे

          Ranchi:  राज्य में संचालित 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों एवं 325 प्रखंडस्तरीय आदर्श विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अनुभवी और दक्ष शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति, पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। शिक्षक 25 से 30 जून तक ई-विद्यावाहिनी वेब पोर्टल के माध्यम से प्रतिनियुक्ति-पदस्थापन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

          इन विद्यालयों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रमों के आधार पर पठन-पाठन कराया जाता है। सभी विद्यालय सीबीएससी से मान्यता प्राप्त है। ऐसे में इन विद्यालयों में सीबीएससी की तर्ज पर उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने वर्तमान में कार्यरत ऐसे शिक्षकों को आवेदन करने का अवसर दिया है, जिन्हें सीबीएससी, आईसीएससी विद्यालयों में पठन-पाठन का अनुभव हो या अपनी शिक्षा सीबीएससी, आईसीएसई या अन्य बोर्ड के स्कूलों से पूर्ण की हो तथा अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ाने का उत्कृष्ट शैक्षणिक अनुभव हो।

          आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया

          आवेदन करने के लिए संबंधित शिक्षक को ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर स्वयं के टीचर आईडी से लॉगिन करना होगा। इसके पश्चात टीचर एक्टिविटी सेक्शन अंतर्गत एसओई, बीएलएवी के लिए आवेदन करें पर जाकर फॉर्म भरकर जमा करना होगा। शिक्षक स्वयं केनियुक्ति श्रेणी (प्राथमिक,उच्च प्राथमिक, पीजीटी, टीजीटी) और नियुक्ति विषय के आधार पर संबंधित विद्यालयों में स्वीकृत बल के विरुद्ध ही आवेदन कर सकते है। एक शिक्षक अपने प्राथमिकता के आधार पर न्यूनतम तीन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों तथा पांच प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालयों के लिए आवेदन करेंगे।

          शिक्षक अपने जिले के बाहर के विद्यालयों के लिए भी प्राथमिकता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। इन 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों तथा 325 आदर्श विद्यालयों में वर्तमान में कार्यरत, प्रतिनियोजित, पदस्थापित शिक्षक भी नए सिरे से इन विद्यालयों में सेवा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

          स्वीकृत पदों के विरुद्ध कार्यरत एवं रिक्त पदों का विषयवार डाटा बेस होगा तैयार

          स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रभारी सचिव उमाशंकर सिंह ने सोमवार को सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला शिक्षा अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में स्वीकृत पदों के विरुद्ध कार्यरत एवं रिक्त पदों का विषयवार डाटा बेस तैयार करना अनिवार्य है। यह डेटाबेस प्राथमिक, उच्च प्राथमिक,माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए अलग अलग बनाया जायेगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए भाषा, कला एवं विज्ञान संकाय के शिक्षकों के लिए भी अलग अलग सूची तैयार की जाएगी। साथ ही माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए विषयवार आवेदन करने वाले शिक्षकों की सूची तैयार की जाएगी।

          सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक संबंधित प्राथमिक, माध्यमक शिक्षा निदेशक से प्राप्त सूची के आधार पर जिलास्तरीय क्रमशः माध्यमिक शिक्षा स्थापना समिति एवं प्राथमिक शिक्षा स्थापना समिति के समक्ष विद्यालय स्तर पर इन शिक्षकों के पदस्थापन के लिए अनुमोदन प्राप्त करते हुए शिक्षकों का स्थानांतरण, प्रतिनियुक्ति जिले के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों, प्रखंडस्तरीय आदर्श विद्यालयों में शिक्षकों के योग्यता एवं उनके द्वारा दिए गए विकल्प के आधार पर पदस्थापित किया जाएगा।

          Chief Minister's Excellence Schools E-Vidyavahini Web Portal Model Schools
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.