Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 10 September 2026 || 00:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: जेपीएससी प्रथम और द्वितीय परीक्षा में व्याप्त अनियमितता पकड़ी सीबीआई ने,55अफसरो पर गिरेगी गाज
          Headline

          Ranchi: जेपीएससी प्रथम और द्वितीय परीक्षा में व्याप्त अनियमितता पकड़ी सीबीआई ने,55अफसरो पर गिरेगी गाज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 23, 2023Updated:October 18, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची : झारखंड के बहुचर्चित मेधा घाेटाले की जांच कर रही सीबीआई ने जेपीएससी संयुक्त प्रवेश प्रतियाेगिता परीक्षा प्रथम और द्वितीय के 55 अधिकारियाें की नियुक्ति काे गलत पाया है। इन पर गलत ढंग से परीक्षा में सफल हाेने का आराेप था, जाे सही पाए गए। इनमें जेपीएससी प्रथम के 20 और द्वितीय के 35 अधिकारी हैं। जांच पूरी हाेने के बाद अब सीबीआई ने इन अधिकारियाें के खिलाफ चार्जशीट दायर करने की अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही चार्जशीट दायर कर दी जाएगी।

          सीबीआई ने जेपीएससी प्रथम के 62 और द्वितीय के 172 अधिकारियाें की नियुक्ति की जांच शुरू की थी। जेपीएससी प्रथम में सफल दाे अधिकारियाें का यूपीएससी की परीक्षा में सफल हाेने पर आईपीएस और आईआरएस कैडर में चयन हाे गया। इसके बाद 62 अधिकारियाें की जांच की गई, जिनमें 20 अधिकारियाें के गलत ढंग से परीक्षा में सफल हाेने की पुष्टि हुई। इसी तरह जेपीएससी द्वितीय में भी 35 अधिकारियाें ने गलत ढंग से सफलता पाई।

          अभ्यर्थियाें काे पास कराने में ऐसी-ऐसी गड़बड़ियां

          कई अभ्यर्थियों ने उत्तर पुस्तिका में कुछ भी नहीं लिखा और नंबर दे दिए।
          उत्तर पुस्तिकाओँ में अंदर नंबर कुछ और थे, मुख्य पृष्ठ पर कुछ और नंबर।
          कई अभ्यर्थियाें की उत्तर पुस्तिकाओं के मुख्य पृष्ठ पर 33 नंबर काे 88 नंबर कर दिया गया।
          कई उत्तर पुस्तिकाओं में सवालाें के जवाब गलत थे, लेकिन पूरे नंबर दिए।

          नंबर देने में गड़बड़ी करने वालाें की भी जांच शुरू
          सीबीआई ने उन परीक्षकाें की भी जांच शुरू की है, जिन्हाेंने नंबर देने में गड़बड़ी की है। सीबीआई ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी कराया है। इसमें पूर्व और वर्तमान परीक्षकाें द्वारा दिए गए नंबर में भारी असमानता पाई गई। अब सीबीआई ने पहले के परीक्षकाें से पूछताछ शुरू कर दी है। उनसे यह जानने की काेशिश कर रही है कि उन्हाेंने किस दबाव में ज्यादा नंबर दिया था। दाेषी पाए गए ऐसे परीक्षकाें के खिलाफ अलग से चार्जशीट दायर होगी।

          ये अधिकारी दाेषी पाए गए…

          कुमारी गीतांजलि, विनोद राम, मौसमी नागेश, रजनीश कुमार, कुंदन कुमार, मुकेश कुमार महतो, राधा प्रेम किशोर, कानू राम नाग, श्वेता वर्मा, रंजीत लोहरा, लक्ष्मी नारायण किशोर और अन्य।

          पहले निगरानी कर रही थी मेधा घोटाले की जांच, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को दिया जिम्मा

          जेपीएससी प्रथम का 2004 में और द्वितीय का 2008 में रिजल्ट जारी हुआ था। दाेनाें परीक्षाओं में गड़बड़ी के आराेप लगे ताे सरकार ने निगरानी काे जांच का जिम्मा साैंपा। इसी बीच हाईकाेर्ट में सीबीआई जांच की मांग काे लेकर पीआईएल दायर की गई। हाईकाेर्ट के तत्कालीन जस्टिस एनएन तिवारी ने 2012 में प्रथम बैच के 20 अधिकारियाें के वेतन पर राेक लगाते हुए सरकार काे उनसे काम लेने से मना कर दिया।

          इसके विराेध में एक अभ्यर्थी ने सुप्रीम काेर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम काेर्ट ने 2014 में हाईकाेर्ट द्वारा दिए गए सीबीआई जांच के आदेश काे स्थगित करते हुए याचिकाकर्ता काे काम पर रखने और वेतन देने का निर्देश दिया। इसके बाद सभी 20 अधिकारियाें काे पद पर बहाल रखा गया और जांच बंद हाे गई। वर्ष 2017 में राज्य सरकार ने फिर सुप्रीम काेर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर की ताे सुप्रीम काेर्ट ने फिर सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी। तब से सीबीआई मामले की जांच कर रही है।

          आगे क्या…चार्जशीट के बाद जारी हाेगा वारंट

          चार्जशीट दायर हाेने के बाद दाेषी अफसराें के खिलाफ काेर्ट से वारंट जारी हाेगा। वारंट जारी हाेते ही उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। 2019 में प्रशासनिक सेवा के पहले बैच के अधिकारियाें की दी गई प्राेन्नति भी वापस ले ली जाएगी। अंतिम कार्रवाई काेर्ट के अंतिम फैसले से प्रभावित हाेगी। दाेषी पाए जाने पर मेरिट लिस्ट में उनसे नीचे रहे अधिकारी ऊपर जाने की मांग कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें काेर्ट जाना हाेगा।

          चार्जशीट जेपीएससी नियुक्ति रांची न्यूज सीबीआई
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          September 9, 2026

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          September 9, 2026

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          September 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में AI की एंट्री, मरीजों को मिलेगा डिजिटल डॉक्टर का सहारा

          गिरिडीह साइबर थाने का दारोगा 30 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार ,केस डायरी भेजने के नाम पर मांगा था 2 लाख

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.