Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 10:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सरना झंडा को जलाने के विरोध में आदिवासी संगठनों का रांची बंद असरदार
          Headline

          सरना झंडा को जलाने के विरोध में आदिवासी संगठनों का रांची बंद असरदार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 8, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi : सरना झंडा को जलाने और अपमानित करने के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से आहूत  रांची बंद के दौरान राजधानी के कई चौक-चौराहों पर आदिवासी संगठन के लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने टायर जलाकर,बैरिकेड लगाकर सड़क जाम करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने कई चौक-चौराहों में रस्सी से घेराबंदी कर रोड जाम करने का भी प्रयास किया। केंद्रीय सरना समिति और पहान महासंघ समेत कुछ अन्य संगठनों की ओर से शनिवार को रांची बंद का आह्वान किया गया। रांची बंद असर देखने को मिला। बंद समर्थक सरना झंडे के साथ सुबह-सुबह विभिन्न चौक चौराहों पर निकले और विरोध प्रदर्शन किया।

          सरना झंडा को उखाड़ कर जलाने के विरोध में बंद
          सरहुल पूजा के बाद रांची के लालपुर में पिछले दिनों सरना झंडा को उखाड़े जाने और उसे जलाने की घटना से रांची में सरना समाज आक्रोशित है। इस घटना को लेकर शनिवार को केंद्रीय सरना समिति और पाहन महासभा की ओर से बंद का आह्वान किया गया। बंद को सफल बनाने के लिए सुबह-सुबह समाज के लोगों ने रांची के विभिन्न चौक चौराहों को जाम कर दिया।विरोध प्रदर्शन करने वालों में महिलायें,पुरूष सहित युवा युवतियों की संख्या अधिक देखी गई। महिलायें लालपार की साडी पहने हुए थी।हाथों में सरना झंडा लेकर सड़क पर कतारबद्ध खड़ा होकर विरोध कर रही थी।

          ​सरना झंडा के साथ सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
          आदिवासी संगठनों के सदस्य अपने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने के साथ दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। रांची के बिरसा चौक पर बंद समर्थक सुबह आठ बजे से सड़कों पर उतर आए। सरना समाज के लोगों ने बांस और बल्लियों से बिरसा चौक के विभिन्न मार्गो को अवरुद्ध कर दिया। इस मौके पर कुछ बंद समर्थकों ने सड़कों पर टायर जलाकर भी विरोध प्रदर्शन किया।रातुरोड,कांके रोड ,लालपुर के साथ साथ मेन रोड पर प्रदर्शन करते देखा गया ।जोरदार विरोध प्रदर्शन के कारण सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारी को ड्युटी पहुंचने में बिंब हुआ ।

          बंद को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंधन किये थे । बिरसा चौक और महात्मा गांधी राजमार्ग पर कुछ स्थान पर नगर आरक्षी अधीक्षक और ए डी एम विधि व्यवस्था को प्रदर्शन करने वालो को समझा बुझाकर सड़क से हटाते देखा गया। आज सुबह विभिन्न सड़कों पर यातायात का परिचालन सामान्य दिनों की अपेक्षा कम देखा गया ।विरोध-प्रदर्शन करने वालो की यह मांग थी कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अब तक आरोपित लोगो को पुलिस क्यों नही पकड़ रही है।हलांकि आज ही नियोजन नीति के विरोध में प्रदर्शन था जिसे संगठन ने स्थगित कर दिया था। बंद के आह्वान को देखते हुए विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त -सह- जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची का संयुक्तादेश जारी किया गया था। विधि-व्यवस्था एवं लोक परिशांति बनाये रखने हेतु दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्ति राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों में की गई थी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आगजनी आदिवासी संगठन रांची न्यूज रांची बंद सरना झंडा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          June 9, 2026

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          June 9, 2026

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          June 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.