Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 10 September 2026 || 05:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: एटीएस ने गैंगस्टर अमन साव गिरोह के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार
          Headline

          Ranchi: एटीएस ने गैंगस्टर अमन साव गिरोह के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 13, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          गिरिडीह  जेल अधीक्षक के देवघर स्थित घर पर  अपराधी हमला करने वाले थे

          Ranchi: आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने गिरिडीह जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साव गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में रांची के पंडरा निवासी शिव शंकर कुमार सिंह, रोशन कुमार सिंह, रामगढ़ के पतरातू निवासी अविनाश कुमार और साहिबगंज निवासी अजय कुमार सिंह शामिल हैं।

          एटीएस एसपी ऋषभ झा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरिडीह के जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया को जान से करने और उनके परिजनों को धमकी देने का मामला 5 जुलाई को सामने आया था। मामले में एटीएस ने कार्रवाई करते हुए डीएसपी संजय कुमार और नितिन खण्डेलवाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि जेल में धमकी देने के बाद अमन ने अपने गिरोह के सदस्यों को गिरिडीह जेल अधीक्षक हिमानी के परिवार पर हमला करने का आदेश दिया था। दो से तीन दिनों के भीतर जेल अधीक्षक के देवघर स्थित घर पर अमन गिरोह के अपराधी हमला करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही झारखंड एटीएस की टीम ने टेक्निकल सेल से मिले इनपुट पर अमन गिरोह के उन चारों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

          एसपी के मुताबिक, पूछताछ में अविनाश कुमार ने बताया कि वे अमन साहु गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। मंयक सिंह एवं चंदन साव (वर्तमान में रांची जेल में काराधीन) के निर्देशानुसार कार्य करते हैं। मंयक सिंह के जरिये निर्देश दिया गया है कि गिरोह के सरगना अमन साहु को गिरिडीह जेल में सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। कारा अधीक्षक को बार-बार धमकी देने के बाद भी कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। इसलिए तुमलोगों को कारा अधीक्षक के परिवारजन जो देवघर में रहते हैं उनके उपर अग्नेयास्त्र से फायरिंग कर दहशत एवं आतंक फैलाना है ताकि सरगना अमन साहु को जेल में सुविधा मुहैया मिलने लगे।

          इस कार्य से राज्य के सभी जिलों में अमन साहु गैंग के बन्द अपराधकर्मियों को जेल में सुविधा मुहैया कराने में मदद मिलेगी। साथ ही इस गैंग के नाम से समाज में व्यापक दहशत एवं आतंक फैलाने में भी मदद मिलेगी ताकि भविष्य में किसी से भी रंगदारी तथा अन्य तरह के अवैध कार्यों को कराने में मदद मिले। एसपी ने बताया कि पूछताछ करने पर रौशन ने भी अविनाश कुमार की बात को दोहराई। इस अपराध में शामिल शिवशंकर कुमार सिंह और अजय कुमार ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया। इनलोगों ने भी पूछताछ में हमले की बात स्वीकार की।

          छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक लव कुमार सिंह, अनिल तिवारी, उदय कुमार गुप्ता, बबलू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विशाल कुमार पाण्डेय, अभय कुमार, नितेश कुमार ठाकुर, रौशन बाड़ा, रवि कुमार, विश्वजीत कुमार, अंकित कुमार, समीर भगत एवं मनोरंजन उरांव तथा सशस्त्र बल शामिल थे।

          Aman Sao gang ATS Giridih Jail
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          September 9, 2026

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          September 9, 2026

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          September 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में AI की एंट्री, मरीजों को मिलेगा डिजिटल डॉक्टर का सहारा

          गिरिडीह साइबर थाने का दारोगा 30 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार ,केस डायरी भेजने के नाम पर मांगा था 2 लाख

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.